Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा जिला के कराइपासुराई से

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है उन्होंने 2017 में बीमा करवाया था किन्तु उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं थी। मोबाइल वाणी से उन्हें बीमा के बारे में ज्यादा जानकारी हुई बीमा करवाना बहुत जरुरी है अब वह बीमा में अच्छा पैसा जमा करती है ,वह बीमा 10 वर्ष का है और जब बीमा पूरा हो जाएगा तो वह पैसा उनके बुढ़ापे में काम आएगा

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा ने डिजिटल पेमेंट के विषय पर बृजनंदन कुमार से साक्षात्कार लिया। बृजनंदन कुमार ने बताया बचत करना बहुत जरुरी है। यही पैसा बच्चो की शादी में ,बीमारी के इलाज में काम आता है। और डिजिटल पेमेंट जैसे गूगल पे ,फ़ोन पे से पेमेंट करना बहुत ही आसान हो गया है इस से समय की भी बचत होती है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से सयुंक्ता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है मेरी आवाज मेरी पहचान कार्यक्रम में बताया गया सरकार ने शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 कर दी है यह निर्णय सभी महिलाओ को बहुत अच्छा लगा है। कम उम्र में लड़की की शादी हो जाती है तो वह पढ़ नहीं पाती है ,कम उम्र में ही गर्भवती हो जाती है तो खुद पर और बच्चे पर ध्यान नहीं दे पाती है तो बच्चा भी कुपोषित हो जाता है और लड़की भी शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत कमजोर हो जाती है इसलिए लड़की की शादी 21 वर्ष की उम्र के बाद ही करनी चाहिए। और समूह की महिलाये भी इस विचार से सहमत है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से सयुंक्ता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है एक महिला ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज़ लगवाया है किन्तु उन्हें कोई मैसेज नहीं आया है तो दूसरा डोज़ कैसे लगेगा तो उन्हें बताया गया अपना आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर अस्पताल में बताइये तो मैसेज आ जाएगा और दूसरा डोज़ जरूर लगवाए। और वैक्सीन लगने के बाद हाथ भी दर्द होता है और बुखार भी आता है तो डरना नहीं है

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है सरकार का लड़की की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी गयी है जो बहुत ही अच्छा है। लड़कियों की शादी उन्हें आत्मनिर्भर बना कर ही करनी चाहिए क्यों की कम उम्र में शादी कर देने से लड़की की शारीरिक और मानसिक अवस्था पर प्रभाव पड़ता है इसलिए लड़की की शादी 21 वर्ष के बाद ही करनी चाहिए तब तक लड़की शारीरिक और मानसिक रूप से घर परिवार की ज़िम्मेदारी को संभालने में सक्षम हो जाती है

बिहार राज्य के नालंदा जिला के करिपाशुराई से कुमारी किरण सिंघा ने बताया की उनको मुन्नी की कहानी सुनना अच्छा लगता है

Transcript Unavailable.