बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है सरकार का लड़की की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी गयी है जो बहुत ही अच्छा है। लड़कियों की शादी उन्हें आत्मनिर्भर बना कर ही करनी चाहिए क्यों की कम उम्र में शादी कर देने से लड़की की शारीरिक और मानसिक अवस्था पर प्रभाव पड़ता है इसलिए लड़की की शादी 21 वर्ष के बाद ही करनी चाहिए तब तक लड़की शारीरिक और मानसिक रूप से घर परिवार की ज़िम्मेदारी को संभालने में सक्षम हो जाती है
