बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड कराइपरसुराई से सयुंक्ता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है मेरी आवाज मेरी पहचान कार्यक्रम में बताया गया सरकार ने शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 कर दी है यह निर्णय सभी महिलाओ को बहुत अच्छा लगा है। कम उम्र में लड़की की शादी हो जाती है तो वह पढ़ नहीं पाती है ,कम उम्र में ही गर्भवती हो जाती है तो खुद पर और बच्चे पर ध्यान नहीं दे पाती है तो बच्चा भी कुपोषित हो जाता है और लड़की भी शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत कमजोर हो जाती है इसलिए लड़की की शादी 21 वर्ष की उम्र के बाद ही करनी चाहिए। और समूह की महिलाये भी इस विचार से सहमत है।