बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड करायपरसुराय से मुन्नी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है उन्होंने आपका पैसा आपकी ताकत कार्यक्रम से बचत के बारे में जानकारी हुई। मुन्नी कुमारी ने कहा अगर दो रुपये कमाते है तो उसमे से आठ आना पैसा जरूर बचाना चाहिए। बचत का वह पैसा आगे भविष्य में बच्चो की पढाई में काम आता है। मुन्नी कुमारी स्वयं भी अपनी कमाई का कुछ हिस्सा अपने बच्चो के और अपने भविष्य के लिए बचाती है।