Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है आपका पैसा आपकी ताकत कार्यक्रम सुनकर अच्छा लगा। इस कार्यक्रम से बहुत तरह की जानकारी मिली जैसे बचत,निवेश,डिजिटल सेवा आदि। सभी को यह कार्यक्रम सुनकर जानकारी लेनी चाहिए। पहले मंजू देवी ने किसी को बिल भरने के लिए 500 रूपये दिए थे तो वह आदमी रूपये लेकर भाग गया तो अब वह ऑनलाइन बिल जमा करती है और खरीददारी भी करती है। ऑनलाइन पैसों के लेन देन लिए बहुत अच्छा साधन है। इसमें समय की भी बचत होती है

बिहार राज्य के जिला नालंदा से प्रतिभा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है लोग तम्बाकू,पान ,गुटका,सिगरेट जैसी नशीली चीजों का सेवन करते है जो हमारे देश से मुक्त होना चाहिए क्यों की आजकल के युवा इन नशीली चीजों का आदि होता जा रहा है तो इस तम्बाकू दिवस पर हमे इसे रोकने का प्रण लेना चाहिए

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से रिंकू कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है। रिंकू कुमारी ने बताया उन्होंने आपका पैसा आपकी ताकत से निवेश के बारे में जाना। बचत किये गए पैसो को सोच समझ कर किसी व्यवसाय में लगाना जिससे हमे मुनाफा हो वह निवेश होता है। हमे निवेश जरूर करना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजु देवी बता रही है की सरकार का लड़की की शादी की उम्र 18 से 21 करने का नियम बिलकुल सही है। मंजू देवी का कहना है की बेटी को पहले पढ़ा लिखा कर आत्मनिर्भर बनाना चाहिए और 21 वर्ष के बाद ही उसकी शादी करनी चाहिए

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है पहले के लोग अपनी बचत के पैसो को अपने पास अपने घर में ही रखते थे जिस से नोटबंदी के समय बहुत लोगो को नुक़सान हुआ। इसलिए बचत के पैसो को निवेश में लगाना चाहिए जैसे सोना या जमीन खरीद सकते है ,किसी व्यवसाय में लगा सकते है इससे भविष्य में मुनाफा होगा।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से श्रोता बता रही है पति पत्नी को अपने रिश्ते को खूबसूरत बनाने के लिए दोनों को शिक्षित होना चाहिए ,एक दूसरे को पूरा मान सम्म्मान देना चाहिए ,परिवार के साथ मिल जुल कर रहना चाहिए और अपने बच्चो के भविष्य के लिए दोनों को एक साथ निर्णय लेने चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू देवी ने डिजिटल पेमेंट विषय पर अनुज कुमार से साक्षात्कार लिया। अनुज कुमार ने बताया डिजिटल पेमेंट से अब जेब में ज्यादा पैसा लेकर जाने की जरुरत नहीं है और पैसा चोरी होने का भी डर नहीं है।

Transcript Unavailable.