बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड चंडी से संगीता ने आपका पैसा आपकी ताकत कर्यक्रमम के विषय पर छात्रा लूसी शर्मा से साक्षात्कार लिया। लूसी शर्मा ने बताय वह दसवीं कक्षा की छात्रा है वह आपका पैसा आपकी ताकत कार्यक्रम सुनती है उसमे बीमा के बारे में बताया गया है साल में 20 रूपये जमा करवाकर 2 लाख रूपये तक का बीमा ले सकते है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से संगीता ने घरेलु हिंसा के विषय पर ख़ुशी कुमारी से साक्षात्कार लिया। ख़ुशी कुमारी ने बताया वह सातवीं कक्षा की छात्रा है। उन्हें मेरी ज़िंदगी मेरा अधिकार कार्यक्रम अच्छा लगता है। इस कार्यक्रम से उन्हें घरेलु हिंसा की जानकारी हुई। वह महिलाओ को घरेलु हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक करेंगी और उनकी मदद भी करेंगी।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू देवी ने बचत के विषय पर संगीता देवी से साक्षात्कार लिया। संगीता देवी ने बताया जीविका में जुड़ने से उन्हें बहुत जानकारी हुई है। अब वह बचत करती है कुछ पैसा जीविका में रखती है और कुछ पैसा बैंक में रखती है। बच्चो की पढाई के लिए बचत करना जरुरी है। संगीता देवी बजट बनाती है और बचत करती है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू देवी ने बीमा के विषय पर समूह की मीटिंग में पिंकी देवी से साक्षात्कार लिया। पिंकी देवी ने बताया उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में अपना बीमा करवाया है। अगर दुर्घटना में शरीर का कोई अंग ख़राब हो जाता है तो 1 लाख रूपये मिलते है और मृत्यु हो जाती है तो 2 लाख रूपये मिलते है। इससे परिवार को आर्थिक मदद हो जाती है।और यह सभी को करवाना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रही है कि आज उन्होंने मोबाइल वाणी पर चल रहे आपका पैसा कार्यक्रम को सुना तथा सुनते ही तुरंत उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बिमा योजना के तहत खुद का बीमा करवाया। आगे कह रही है कि इस कार्यक्रम के तहत उन्हें काफी साडी जानकारियां भी मिली हैं

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू देवी ने आपका पैसा आपकी ताकत कार्यक्रम के विषय पर आशा देवी से साक्षात्कार लिया। आशा देवी ने बताया वह जीविका से जुडी है और आत्मनिर्भर बनी है। अब वह किसी और पर निर्भर नहीं है। और बचत के पैसो को निवेश में लगा कर एक बकरी खरीदी है और बकरी का दूध बेच कर जो मुनाफा होता है उस से अपने बच्चो को पढ़ा रही है.

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू देवी ने डिजिटल पेमेंट के विषय पर सविता देवी से साक्षात्कार लिया। सविता देवी ने बताया पहले बैंक में पैसा जमा करवाने के लिए और निकलवाने के लिए बैंक की लम्बी लाइन में लगना पड़ता था किन्तु अब उन्होंने गूगल पे ,फ़ोन पे से पैसो का लेन देन करना सीख लिया है। पहले उन्हें डर लगता था की कही कोई पैसा चोरी कर लेगा किन्तु अब डिजिटल पेमेंट से वह सुरक्षित है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू देवी ने मेरी आवाज मेरी पहचान के विषय पर सविता देवी से साक्षात्कार लिया। सविता देवी ने बताया मेरी आवाज मेरी पहचान सुनकर वह जय विश्वकर्मा समूह में जुड़ गयी। पहले वह बचत का पैसा घर में रखती थी किन्तु अब वह बचत का पैसा समूह और बैंक में रखती है और उन पैसो को निवेश कर के आगे बढ़ना चाहती है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से काजल कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कोरोना अब कम हो चुका है किन्तु बहुत बढ़ गया था