सीखना है बहुत ज़रूरी, और बच्चे सबसे जल्दी चीज़ें सीखते है | इसीलिए उनके आसपास का माहौल अच्छा होना चाहिए | सुनिए इस कहानी को, और जानिये कहाँ से और किस तरह से बच्चे एक दुसरे से सीखते है |

आइये जानते है अलग अलग कीड़ों के बारे में |ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

बिहार राज्य के नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड से शम्भू प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जा सकती है

बिहार राज्य के नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड से शम्भू प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको चुलबुली की कहानी और प्रस्तुति बहुत अच्छी लगी।

बिहार राज्य के नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड से शम्भू प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कहानी सुनकर बच्चों के पालन-पोषण सम्बंधित अच्छी जानकारी मिली। साथ ही यह भी जाना कि बच्चों को हाव-भाव के माध्यम से भी सिखाना चाहिए

किताबों की दोस्ती से मिलती है बहुत सारी जानकारी | इसीलिए बच्चों का किताबों के प्रति लगाव होना है ज़रूरी | तो सुनिए इस कहानी को और समझिये बच्चों और किताबों की दोस्ती के बारे में |

बिहार राज्य से अंजलि ने मोबाईल वाणी के माध्यम से 'बचपन बनाओ बढ़ते जाओ' कार्यक्रम के तहत चल रही प्रतियोगिता 'चलो पढ़ें और पढ़ाएं' के लिए अपने कुछ अनुभव को साझा किया। इनके बच्चे किताब पढ़ने के लिए जल्दी तैयार नहीं होते हैं। तो ये एक अच्छी कविता,गाना या कहानी के द्वारा बच्चे को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। क्योंकि बच्चों को रंगीन चित्रों में बहुत रुचि होती है, इसलिए ये उन्हें ऐसी किताबें पढ़ाना शुरू करती हैं ,जिससे उन्हें पढ़ने में मन लगता है ।

बिहार राज्य के नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड से रिंकू कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको चुलबुली की कहानी बहुत अच्छी लगी। घर के बड़ों को देखकर बच्चे अच्छा-बुरा कार्य सीखते हैं.

छुट्टी का दिन होता है बच्चों के लिए बहुत मजेदार, जहाँ करते है वो खूब मस्ती | सुनिए इस कहानी को और हमें बताइए आपके बच्चे किस तरह की मस्ती करते है |

साथियों, बच्चे बड़ों को देखकर ही काफी कुछ सीखते और समझते है | इसीलिए जिस माहौल में हम उन्हें ढालेंगे, बच्चे वैसे ही बनेंगे | ये कहानी भी इसी बात से प्रेरित है, इसे सुनियेगा ज़रूर |दोस्तों, इस कहानी से हमे ये सीखने मिलता है कि बच्चे बडों को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं.. चलिए तो अब आप हमें बताएं कि आप बच्चों के सामने व्यवहार किस तरह से करते हैं? किन बातों का ध्यान रखते हैं? अपनी बात हम तक पहुंचाने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.