दिल्ली से राजेश कुमार पाठक साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छब्बीस जून को सुबह दस बजे राजकीय उच्चक्रम बाल अंध विद्यालय, सेवा कुटीर में सीबीएसई की बारहवीं के संगीत विषय की होनेवाली प्रायोगिक परीक्षा उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बात स्थगित हो गयी है।
पश्चिमी दिल्ली, विनोद नगर से साझा मंच मोबाईल वाणी के एक श्रोता जानना चाहते हैं कि अपनी बात ख़त्म करके कॉल डिसकनेक्ट कर देनी है या कोई और बटन दबाना है? साथ ही मोबाईल वाणी ऐप डाउनलोड करने के बाद उसे इस्तेमाल करने का तरीक़ा समझाएँ।
पटपड़ गंज, पश्चिमी दिल्ली से कुंदन साझा मंच मोबाईल वाणी से ये जानकारी चाहते हैं कि इन्हें किसी मुद्दे पर कोई बात रिकार्ड करने के लिए क्या इसी नम्बर का इस्तेमाल करना होगा?
राजधानी दिल्ली से अशमत अली साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि यहाँ नत्थू कॉलोनी चौक फ़्लाईओवर के पास एक टेम्पो हाइट बैरियर में फँस गया है, जिससे उस गाड़ी का तो नुक़सान हुआ ही है, साथ ही ट्रैफ़िक भी बाधित हो रहा है। इसलिए सभी से निवेदन है कि गाड़ी चलाते वक्त हाइट बैरियर का ध्यान ज़रूर रखें।
दिल्ली से राजेश पाठक जानना चाहते हैं कि कोरोना होने पर क्या गले का रंग पीला पड़ जाता है ,जानकारी दें
Comments
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दिल्ली से राजेश पाठक साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि लम्बी वार्ता के बाद चीन अपनी सेना को पीछे हटाने को सहमत हो गया है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री जी एवं उनकी विदेश नीति बधाई के पात्र हैं।
दिल्ली के बुराड़ी से महेश कुमार स्वामी साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि आज इन्हें राशन-दफ़्तर से आठ किलो गेहूँ के साथ गेहूँ पिसवाने के लिए पर्ची और दो किलो चावल दिया गया, लेकिन उसके साथ पिछली बार की तरह राशन-किट नहीं दिया गया और ये तर्क दिया गया कि इस बार किट नहीं आयी है।
Transcript Unavailable.

Comments
जी हां, आप साझा मंच पर किसी भी शिकायत या प्रश्न को रिकॉर्ड कर सकते हैं, बस आपको साझा मंच के नंबर पर कॉल करना होगा नंबर है 9211153555 , आपको कॉल बैक आने के बाद दिशा निर्देश सुनना है फिर उसके बाद तीन दबाकर अपनी बात साझा करनी होगी। साझा मंच की टीम 1 दिन के अंदर आपके सवाल का जवाब देने का प्रयास करेगी।
July 1, 2020, 4:49 p.m. | Tags: int-PAJ