ये दिल्ली से साझा मंच मोबाईल वाणी से अपने गाँव जाने की व्यवस्था करवाने का निवेदन कर रही हैं।
एक श्रोता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दरभंगा रेलवे स्टेशन जाना है, ये साझा मंच मोबाईल वाणी से मदद माँग रहे हैं।
बुराड़ी, दिल्ली से महेश कुमार स्वामी साझा मंच मोबाईल वाणी को बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश की जेलों मे बंद क़ैदियों द्वारा बनाए गए फ़ेस-मास्क को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है तथा पेट्रोल-डीज़ल में हो रही मूल्यवृद्धि के ख़िलाफ़ बिहार में तेजस्वी यादव ने साईकिल रैली निकाली।
बुराड़ी, दिल्ली से महेश कुमार सोनी साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में इकतीस जुलाई तक लॉक डाउन बढ़ा दिया गया है। दिल्ली में डॉक्टर्स की कमी को देखते हुए सभी जूनियर-सीनियर डॉक्टर्स का कार्यकाल छः महीने के लिए बढ़ा दिया है। बिहार में आँधी-बारिश से तिरासी और उत्तर प्रदेश में चौबीस लोगों की मृत्यु पर प्रधानमंत्री जी ने अपनी सम्वेदना व्यक्त की। बारह अगस्त में राजधानी और स्पेशल ट्रेनों के अलावा कोई ट्रेन नहीं चलेगी। सीबीएसई बोर्ड ने कहा कि बारहवीं की परीक्षा कोरोना-संक्रमण रुकने पर होगी।
दिल्ली के बुराड़ी से महेश कुमार स्वामी साझा मंच मोबाईल वाणी को बता रहे हैं कि बिहार में आँधी और बारिश से तिरासी और उत्तर प्रदेश में चौबीस लोगों की मौत हो गयी है। इनकी मौत पर प्रधानमंत्री जी ने सम्वेदना प्रकट की है। पंजाब में एक लैब और हॉस्पिटल की साँठ-गाँठ से कोरोना टेस्टिंग की ग़लत रिपोर्ट देकर लाखों रुपए कमाए।
बुराड़ी, दिल्ली से महेश कुमार स्वामी साझा मंच मोबाईल वाणी के धारावाहिक "मैं कुछ भी कर सकती हूँ" की तिरसठवीं कड़ी में बाबा पहलवान और दिगम्बर के बीच हुए सम्वाद से ये पता चलता है कि अभी भी गाँवों में एक अफ़सर दूसरे अफ़सर को छपामारी से रुकवा सकता है। ये सब उस अफ़सर की ईमानदारी पर निर्भर है।
बुराड़ी, दिल्ली से महेश कुमार स्वामी साझा मंच मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कोरोना-संक्रमण के इस दौर में पैसा न होने की स्थिति में मज़दूर क्या खाएँगे, कैसे अपना इलाज कराएँगे? इसलिए फ़ैक्ट्री-मालिकों द्वारा उन्हें वेतन न दिए जाने से वे कोरोना से पहले अन्य कठिनाईयों से अधिक परेशान हो जाएँगे और उनके कदम ग़लत रास्ते पर भी बढ़ सकते हैं। इसलिए इस स्थिति में मज़दूर और फ़ैक्ट्री-मालिक, दोनों को मिलकर बीच का रास्ता निकालना चाहिए।
दिल्ली के बुराड़ी से महेश कुमार सोनी साझा मंच मोबाईल वाणी को बता रहे हैं कि कोरोना-महामारी के कारण दिल्ली सरकार ने समाज कल्याण विभाग की सभी पेंशन को रोका हुआ है। इस बेरोज़गारी और लॉक डाउन में पेंशन रुकने से लोग बहुत परेशानी में हैं। दूसरी तरफ़ केंद्र सरकार एवम् कोर्ट के निर्देशों के बाद भी कम्पनियाँ श्रमिकों को वेतन नहीं देना चाहतीं। चूँकि इस लॉक डाउन में नुक़सान श्रमिकों और कम्पनियों दोनों का हुआ है, इसलिए कम्पनियों को चाहिए कि श्रमिकों को उनके वेतन में कटौती कर काम से काम उनके जीवन-यापन के लायक़ राशि ज़रूर दें।
बुराड़ी, दिल्ली से महेश कुमार स्वामी साझा मंच मोबाईल वाणी के कार्यक्रमों, जैसे- धारावाहिक अब मैं बोलूँगी, मैं कुछ भी कर सकती हूँ, रोज़ाना समाचार, नए-नए लोगों से करायी हुई बातचीत आदि की प्रशंसा कर रहे हैं। लेकिन कुछ समाचार पंद्रह-बीस दिनों से लगातार चल रहे हैं, वह सही नहीं है। उसे हटाकर दूसरे लोगों के विचार और समाचार को भी मौक़ा देना चाहिए।
बुराड़ी, दिल्ली से महेश कुमार स्वामी साझा मंच मोबाईल वाणी को बता रहे हैं कि कोरोना-संक्रमण के इस दौर में हम देख रहे हैं कि जिन बच्चों को मोबाईल और लैपटॉप से दूर रहने की सलाह दी जाती थी, वहीं आज के इस ऑनलाइन क्लास की वजह से उन्हें ये उपकरण देना मजबूरी हो गयी है। इससे भविष्य में इन बच्चों की आँख खाराब होने और उन्हें इन उपकरणों की लत लगने का डर भी बना हुआ है।
