नई दिल्ली कालकाजी गोविंदपुरी से रोहित ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिल्ली के संगम विहार के इलाके की स्थिति काफी खराब है। संगम विहार के मेन रोड में बहुत से गड्ढे हैं ,छोटे छोटे नुकीले पत्थर भी है जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। बारिश के दिनों में मेन रोड में बहुत सा पानी जमा हो दुकानदारों को दूकान बंद करना पड़ता है

दिल्ली में फैक्ट्री कारखानों में बाल मजदूरी कर रहे हैं बच्चे दिल्ली पुलिस और एमसीडी हो रही है माला माल अगर कोई एमसीडी का कर्मचारी सर्वे करने आ जाता है तो कारखानों में कारखाने मालिक उसकी जेब गर्म कर कर वापसी भेज देता है उसको बाल मजदूरी कर रहे बच्चे परेशान हैं अब बच्चे मजदूरी नहीं करें तो क्या करें क्योंकि उनके घर में खाने को तो कुछ है नहीं सरकार उनकी मदद नहीं करती है जो एनजीओ है वह भी उनकी मदद नहीं करती नरेश कुमार सेन ने हमें बताया के फैक्ट्री कारखानों में नाबालिग बच्चे ज्यादातर काम करते हैं क्योंकि बच्चे रोटी कहां से खाएंगे उनके घर की हालत बहुत खराब है किसी के घर में बाप नहीं है किसी की मां नहीं है किसी का बड़ा भाई नहीं है किसी बच्चे का कोई भी घर में कमाने वाला नहीं है इस कोरोना कॉल और लॉकडाउन में नौकरी चली गई हालत खराब है काम धाम है नहीं और ऊपर से महंगाई मैं मो शाहनवाज साझा मंच मोबाइल वाणी से

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से शाहनवाज़,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 21-06-21 को बताया कि उन्होंने साझा मंच मोबाइल वाणी पर दिनांक 20-06-21 को एक खबर प्रकाशित की थी। जिसमे बताया गया था कि वार्ड नंबर 64 ई पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर 3 व 4 में सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा है। नाली भरी हुई है जिस कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सफाई कर्मचारी काम करने नहीं आ रहे हैं। इसकी शिकायत भी की गई लेकिन सफ़ाई नहीं हुई। इसकी सफाई की जिम्मेदारी ईडीएमसी की तरफ से मेट्रो प्राइवेट कंपनी की है लेकिन प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी भी अभी से मनमानी करने लगे हैं। इस खबर को साझा मंच के संवादाता शाहनवाज़ ने फेसबुक व्हाट्सएप पर शेयर किया। जिसके बाद कूड़े के ढेर और नाली को साफ करा दिया गया नाली भी साफ करा दी गई मो शाहनवाज साझा मच मोबाइल वाणी से

Transcript Unavailable.

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से हस्मत अली ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि डाटा ठीक तरीके से काम नहीं किये जाने से उन्हें समस्या हो रही है। इसलिए वे सरकार से दिल्ली में वाईफाई लगाए जाने की मांग।

दिल्ली के खजूरी खास से मोहम्मद शाहनवाज़ ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि खजूरी चौक फ्लाईओवर के नीचे 2 से 3 ईको कार रोज कोरोना टेस्ट करने के लिए खड़ी होती है। जिसमें सिविल डिफेंस के वोलंटियर और उनमें से एक - दो डॉक्टर होते हैं। वे लोगों को जबरन पकड़कर कोरोना टेस्ट करवाते हैं अगर कोई शख्स टेस्ट करवाने को मना करे तो उसको डराते - धमकाते हैं और उसको थप्पड़ भी मारते हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ भी ये वारदात सुबह 11:00 बजे हुई जब वे कहीं जा रहे थे।उन्हें सिविल डिफेंस कर्मचारी ने पकड़ लिया और कहने लगे कि अपना टेस्ट करा ले।इस पर उन्होंने कहा कि उनका टेस्ट तो कई बार हो चुका है और उन्हें कोई बीमार भी नहीं है। इस पर सिविल डिफेंस कर्मचारी उनके साथ बदतमीजी की और कहने लगे कि अगर व टेस्ट नहीं कराएँगे तो उन्हें थाने में बंद कर दिया जायेगा

दिल्ली एनसीआर से रोहित साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उनहोंने कुछ दिन पहले साझा मंच मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि कालका जी मैन रोड में रेहड़ी वालों की वजह से हर शाम काफी भीड़ हो जाती थी तथा इस वजह से रोड में जाम लग जाया करता था जिससे लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवादाता रोहित ने साझा मंच मोबाइल वाणी पर प्रकाशित किया उसके बाद व्हाट्सएप ,फेसबुक तथा सम्बंधित अधिकारियों को साझा किया। खबर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि प्रशासन ने रोड पर रेहड़ी लगाने वालों को हटा दिया गया है तथा अब यहां दिल्ली पुलिस को भी तैनात कर दिया गया है। बता रहे है कि रेहड़ियों के हट जाने के बाद अब रोड में जाम नहीं लगता है तथा इस खबर के असर के बाद लोग बहुत खुश है तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहे हैं ।

प्लास्टिक पर लगे पाबंदी

अब घूमे बिकास की पहिया

अनाथ बच्चों का सहारा कौन