दिल्ली कासन से साकेत कुमार श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि कासन में आज बारिश हुई जिससे नाले का पानी सड़क पर फ़ैल गया। राहगीरों को आने जाने में बहुत ही परेशानी हुई
उत्तर प्रदेश राज्य के जिला गाज़ीपुर से मुहम्मद शाहनवाज़ ने कोरोना वैक्सीन के विषय पर एक महिला से साक्षात्कार लिया। महिला ने बताया उनके परिवार में आठ लोग है और किसी ने भी कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है क्योकि सभी को वैक्सीन से डर लगता है। महिला ने बताया कि अगर वैक्सीन लगवाने से परेशानी नहीं होती है तो अब वह वैक्सीन लगवा लेंगी
Transcript Unavailable.
दिल्ली राज्य से मुहम्मद शहनवाज मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर ६४ इ ब्लॉक में घर घर जाकर कोरोना वैक्सीन लगायी जा रही है
Transcript Unavailable.
दिल्ली से रोहित श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 25-07-22 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 22-07-22 को एक ख़बर प्रसारित की थी। खबर में जानकारी दी गयी थी कि दिल्ली के ओखला सी लाल चौक रेड लाइट पर शाम के समय काफी ट्रैफिक रहता है। जिससे लोगों को रोड क्रॉस करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहाँ ट्रैफिक पुलिस भी नहीं है जो इस समस्या पर ध्यान दे सकें। इस खबर को सम्बंधित अधिकारीयों को फॉरवर्ड कर जानकारी साझा की गयी। जिसके बाद लाल चौक रेड लाइट पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद है जिससे ट्रैफिक हटाने में कोई समस्या नहीं हो रही है
दिल्ली राज्य के श्री राम कॉलोनी के सीमापुरी से शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से सानिया से बातचीत किया। बातचीत के दौरान सानिया ने बताया की इन्होने कोरोना का पहला टीका लगवा लिया है। ये दूसरा टीका लगवान चाहती है, लेकिन टीकाकरण केंद्र पर इन्हे ये कहा जा रहा है की जब 20 लोग होंगे तब आपको कोरोना का टीका दिया जाएगा। इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए
दिल्ली राज्य के श्री राम कॉलोनी के सीमापुरी से शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से अरबाज से बातचीत किया। बातचीत के दौरान अरबाज ने बताया की इन्होने कोरोना का पहला टीका लगवा लिया है। टीका लगवान के बाद इन्हे किसी भी तरह की कोई भी परेशानी नहीं हुई। दूसरा टीका लगवाने के लिए अरबाज़ को फ़ोन आया था लेकिन किसी कारण वश अरबाज़ टीका नहीं लगवा पाए। लेकिन अब ये दूसरा टीका लगवाना चाहते है।
सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल उत्तर प्रदेश के रामपुर में फाबीहा नासीर ने CBSE में 95% नंबर स्कूल का नाम क्या रोशन रामपुर जिले में 16वें स्थान पर आइए लड़की बताया जाता है कि जो बच्चा मेहनत करता है पढ़ाई में उसको मेहनत का फल जरूर मिलता है फाबीहा नासिर के पिता एक मजदूर हैं जो के लकड़ी का काम करते हैं
दिल्ली से वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, इन्होने दिनांक 22/07/2022 को एक खबर प्रसारित किया था जिसका शीर्षक "गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में मदर डेयरी के सामने पड़े हैं कूड़े के ढेर" था। इस खबर में बताया गया था कि, "दिल्ली के गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में मदर डेयरी के सामने पड़े थे कूड़े के ढेर। लोगों के साथ गाड़ियों को भी आने जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कूड़े के कारण काफी बदबू फ़ैल रही थी, इसके वजह से ंमच्छड़ भी फ़ैल रहें थे, जिस वजह से बिमारी होने का खतरा था। अधिकारियों को इसकी सफाई के लिए कहा गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।" इस खबर को श्रमिक वाणी में प्रसारित करवाने के बाद रोहित ने इसे व्हाट्सअप और फेसबुक के माध्यम से अधिकारियों के साथ सांझा किया। इसके बाद असर ये हुआ की कूड़ा को उठा लिया गया तथा दवाओं का भी छिड़काव किया गया है. अब लोगों और गाड़ियों को आने जाने में समस्या नहीं हो रही है तथा बिमारी का भी खतरा नहीं है जिस कारण लोग काफी खुश हैं.
