दिल्ली से वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, इन्होने दिनांक 22/07/2022 को एक खबर प्रसारित किया था जिसका शीर्षक "गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में मदर डेयरी के सामने पड़े हैं कूड़े के ढेर" था। इस खबर में बताया गया था कि, "दिल्ली के गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में मदर डेयरी के सामने पड़े थे कूड़े के ढेर। लोगों के साथ गाड़ियों को भी आने जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कूड़े के कारण काफी बदबू फ़ैल रही थी, इसके वजह से ंमच्छड़ भी फ़ैल रहें थे, जिस वजह से बिमारी होने का खतरा था। अधिकारियों को इसकी सफाई के लिए कहा गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।" इस खबर को श्रमिक वाणी में प्रसारित करवाने के बाद रोहित ने इसे व्हाट्सअप और फेसबुक के माध्यम से अधिकारियों के साथ सांझा किया। इसके बाद असर ये हुआ की कूड़ा को उठा लिया गया तथा दवाओं का भी छिड़काव किया गया है. अब लोगों और गाड़ियों को आने जाने में समस्या नहीं हो रही है तथा बिमारी का भी खतरा नहीं है जिस कारण लोग काफी खुश हैं.