दिल्ली से रोहित श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 25-07-22 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 22-07-22 को एक ख़बर प्रसारित की थी। खबर में जानकारी दी गयी थी कि दिल्ली के ओखला सी लाल चौक रेड लाइट पर शाम के समय काफी ट्रैफिक रहता है। जिससे लोगों को रोड क्रॉस करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यहाँ ट्रैफिक पुलिस भी नहीं है जो इस समस्या पर ध्यान दे सकें। इस खबर को सम्बंधित अधिकारीयों को फॉरवर्ड कर जानकारी साझा की गयी। जिसके बाद लाल चौक रेड लाइट पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद है जिससे ट्रैफिक हटाने में कोई समस्या नहीं हो रही है
