दिल्ली राज्य के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 64 ई से मोहसिन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से हनीफ से बातचीत किया। बातचीत के दौरान हनीफ ने बताया की इन्होने कोरोना का दोनों टीका लगवा लिया है। कोरोना से बचने के लिए सभी तो मास्क लगाना चाहिए, लोगो से उचित दुरी बना कर रखना चाहिए और टीका सभी को लगवाना चाहिए।

दिल्ली श्री राम कॉलोनी से रेहमान श्रमिक वाणी के माध्यम से महंगाई के मुद्दे पर एजाज़ से बातचीत कर रहे हैं। एजाज़ ने बताया कि पहले गैस सिलेंडर साढ़े तीन सौ रूपए में मिलती थी लेकिन अब यह 11 सौ रूपए में मिल रही है। हमारा देश सरसों उत्पादन करता है लेकिन यहाँ की जनता को ही सरसों तेल महँगी मिलती है

दिल्ली से मुहोम्मद शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 12-09-22 को बताया कि श्रमिक वाणी पर उन्होंने दिनांक 11-09-22 को एक खबर प्रसारित की थी।ख़बर में बताया गया था कि दिल्ली एनसीआर श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई बी ब्लॉक गली नंबर 19 कब्रिस्तान वाली गली में काफी पानी भरा है। इसके कारण डेड बॉडी को क़ब्रिस्तान ले कर जाने में समस्या होती है और ये पानी काफी समय से जमा पड़ा है, जिसकी शिकायत भी की गई थी लेकिन इस सम्बन्ध में किसी भी तरह की सुनवाई नहीं की गई। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस खबर को मुहोम्मद शाहनवाज़ ने लोकल वाट्सअप ,फेसबुक व सम्बंधित अधिकारियों को फॉरवर्ड कर समस्या साझा की गयी थी। जिसके बाद आज कर्मचारी द्वारा नाली साफ कर दिया गया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

दिल्ली एनसीआर के श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई, खजुरी से मोहम्मद शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया कि ,श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई, खजुरी में कूड़े का ढ़ेर पड़ा हुआ है।स्थानीय लोग बताते हैं कि शिकायत करने के बाद भी टीपर द्वारा कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से जुबैर को श्रमिक वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी अखिल बताते है कि लोग कोरोना के प्रति लापरवाह हो गए है ,बाज़ारों में बिना मास्क के लोग घूम रहे है। कुछ लोगों को मास्क पहनने के लिए सलाह भी दिया गया हैं। अखिल बताते हैं कि उन्होंने कोरोना के दोनों डोज़ ले लिए हैं और बाकि लोगों को भी कोरोना के सभी टीके लगवा लेना चाहिए।

श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 ई की सफाई व्यवस्था हो गई है खराब जगह-जगह पड़े हैं कूड़े के ढेर रहमान चौक से लेकर नूरानी मस्जिद सतीश चौक सर्कुलर रोड से लेकर जगह-जगह ढेर पड़े हुए हैं कूडे ढेर रहमान चौक पर 15 दिन से लगभग कूड़ा फैला पड़ा है टिपर द्वारा नहीं उठाया जा रहा है वीरू सुपरवाइजर से कहते हैं तो कहते हैं यह मेरे अंडर में नहीं आता और किसके अंडर में आता है यह पता नहीं दरोगा सुभाष जी ऑफिस में बैठे रहते हैं इलाके में नहीं घूमते हैं सफाई व्यवस्था है खराब है इसी वजह से बस उनको तो वहां पर बैठकर ही बातें बनाते रहते हैं इलाके में नहीं घूमते हैं

श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 64 एमसीडी प्राइमरी स्कूल के सामने नाली हो गई ओवरफ्लो कूड़ा भी नहीं उठ रहा है जगह-जगह कूड़े के ढेर हैं नालियां ओवरफ्लो हैं कई बार दरोगा सुभाष जी से शिकायत की है मगर वह भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं रोज आनाकानी कर रहे हैं और एमसीडी सुपरवाइजर वीरू को कई बार स्थानीय लोगों ने शिकायत कि कल कर आऊंगा परसो पर आऊंगा नाली साहब नाली साफ नहीं करा रहे हैं