दिल्ली एनसीआर शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत मोहसिन से हुई। मोहसिन ने बताया वार्ड 246 में जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं, कुडा लेने वाली गाड़ी नहीं आती है। नालियां ओवरफ्लो है नालियों का गंदा पानी गली में रोड पर बह रहा है जिसकी वजह से लोगों को बड़ी दिक्कत हो रही है। एमसीडी दफ्तर में कंप्लेंट करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होती है। ऑनलाइन कंप्लेंट करें तो उसको भी एसपी मीना दबा देती हैं
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी ,वार्ड नंबर 246 ,ई ब्लॉक ,गली नंबर 1 से मोहसिन ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि नाली की सफ़ाई नहीं हो रही है। जगह जगह कूड़ा का ढ़ेर पड़ा है।गली में नालियों का पानी बह रहा है।
दिल्ली के मानेसर से मनीष कुमार ने श्रमिक वाणी के माध्यम से राज कुमार से बातचीत किया। बातचीत के दौरान राज कुमार ने बताया की इनके पिता का नाम पीएफ अकाउंट में गलत हो गया है। इसको सुधरने के लिए आधार कार्ड में अगर नाम गलत है तो पहले आधार कार्ड में नाम सुधारना पड़ेगा। तब जा कर आप अपने पीएफ का पैसा या पेंशन का पैसा निकाल सकते है
दिल्ली एनसीआर शाहदरा जोन श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 ई ब्लॉक से रीना परवीन की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से मुस्कान से हुई। मुस्कान बताती हैं की, गली नंबर 6 और 7 में पड़ा है कूड़े का ढेर । 1 महीने से ज्यादा हो चुका है, कूड़े का ढेर साफ नहीं कराया जा रहा है । इन्होने एमसीडी दफ्तर में कई बार शिकायत की है, मगर शिकायत करने के बाद भी कूड़े का ढेर साफ नहीं हो रहा है। कूड़ा उठाने के लिए इन्होने सफाई कर्मचारी से भी कहा लेकिन वो भी इनकी बात नहीं सुन रहा है
दिल्ली एनसीआर शाहदरा जोन, श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246, बी ब्लॉक से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, एमसीडी प्राइमरी स्कूल के सामने नाली ओवरफ्लो होने के वजह से रोड पर नाली का गंदा पानी बह रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे गंदे पानी में होकर निकल रहे हैं । स्थानीय लोग कई बार एमसीडी दफ्तर में शिकायत कर चुके हैं, मगर शिकायत करने के बाद भी नाली साफ नहीं की जा रही है। नाली साफ करने वाली गाडी नहीं आ रही है।
दिल्ली से अस्मा खान श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, नेताओं को आम जनता की बात सुननी चाहिए। जनता नेता को चुनती है ताकि वो उनकी समस्या को दूर कर सके। लेकिन जनता को सिर्फ निराशा ही मिलती है
दिल्ली से तरबिया ने श्रमिक वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत किया। बातचीत के दौरान श्रोता ने बताया की दिल्ली में प्रदूषण बहुत ज्यादा फ़ैल रहा है। घर से बाहर निकलने से पहले अपने मुँह को मास्क से ढक ले लोगो को अपने आस पास पेड़ पौधे लगाना चाहिए।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से मोहम्मद कैफ श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, इनके वार्ड में नाली भरी हुई है, जगह जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है, साफ़ सफाई बिलकुल नहीं हो रहा है। इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए
दिल्ली से तुबा नगीन श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, इनके इलाके में कूड़ा पड़ा हुआ है, उसकी साफ़ सफाई नहीं की जा रही है। जिससे लोगो में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी नहीं आ रही है
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से हसरत अली ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि ए ब्लॉक रोड से लेकर सर्विस रोड तक कूड़ा का ढ़ेर लगा हुआ है। बिलाल मस्जिद से लेकर शिया वाली मस्जिद तक कूड़ा भरा पड़ा है। शिकायत करने पर भी सही से काम नहीं हो रहा है।
