दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी ख़ास से मोहसिन श्रमिक वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, पोल नंबर 1,491 और 1,492 की स्ट्रीट लाइट खराब हो गयी है लोगो को आने जाने में समस्या हो रही है। इसके लिए इन्हे सहायता चाहती।
दिल्ली एनसीआर खजूरी चौक के आसपास बैटरी रिक्शा चलाने वाले मजदूरों को ट्रैफिक पुलिस कर्मी कर रहे हैं परेशान जबरदस्ती उनका चालान काट देते हैं या फिर हमें महीना दो मोहसिन बताते हैं मेरा चालान काट दिया गया जब मैंने पूछा कि यहां पर बहुत सारी ऐसी गाड़ियां हैं जो फिटनेस में पास नहीं है फर्जी तरीके से ही चलाई जा रही हैं यूपी 14 यूपी up 37 के ऑटो रिक्शा चलाए जा रहे हैं जो के यहां पर नहीं चलने चाहिए वह कहते हैं यह तो सब महीना देते हैं इसलिए यह गाड़ियां चल रही है
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 06/03/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की उर्दू मीडियम स्कूल के पास नाली की सफाई नहीं हो रही है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता शाहनवाज़ ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की उर्दू मीडियम स्कूल के पास नाली साफ़ हो गया है। समस्या का समाधान होने से शाहनवाज़ बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
श्रीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 से रीना परवीन की बातचीत मुस्कान से हुई मुस्कान बताती है ई ब्लॉक गली नंबर 10 व 11 में नाली साफ नहीं की जा रही है कई बार हम एमसीडी के मेड संजय जी से शिकायत कर चुके शिकायत करने के बाद नालियां साफ नहीं हो रही कूड़े के ढेर 15 दिन से ज्यादा हो चुके हैं अभी कूड़े के ढेर भी साफ नहीं हुए हैं
दिल्ली एनसीआर करावल नगर पोस्ट ऑफिस में तैनात पोस्टमैन शिवकुमार श्रीराम कॉलोनी ई ब्लॉक सोनिया विहार ए ब्लॉक की डाक बांट रहे हैं मोहसिन ई ब्लॉक की गली नंबर 5 में रहते हैं 1 महीने के लगभग हो चुका है उनकी डाक उनको नहीं दी गई मोहसिन बताते हैं जब मैंने डाक को इंटरनेट पर चेक किया तो पता लगा कि मेरी डाक मेरे एड्रेस पर डिलीवरी कर दी गई है जो कि मुझे आज तक नहीं मिली है मैं करावल नगर पोस्ट मास्टर साहब से कहना चाहता हूं मुझे मेरी डाक दिलाई जाए।
श्री राम कॉलोनी ई ब्लॉक से रीना परवीन की बातचीत मुस्कान से हुई मुस्कान बताती है के पोस्टमैन शिवकुमार दलालों के जरिए डाक बटवा रहे हैं जिन से पैसे मिलते हैं उन्हीं को वह चिट्टियां देते हैं बाकी चिट्टियां गायब कर देते हैं मेरी बैंक से SBI का एटीएम आया था जो कि मुझे आज तक नहीं मिला डेढ़ महीना हो चुका है और वह डिलीवरी दिखा रहे हैं मेरे घर पर मुझे मेरा एटीएम दिलाया जाए
दिल्ली, गुरुराम रोड से नन्द किशोर श्रमिक वाणी के माध्यम से एक सब्ज़ी विक्रेता से बात कर रहें हैं। सब्ज़ी विक्रेता राकेश का कहना है कि, जब से इन्होने होश संभाला है तब से पहली बार है की चैत के महीना यानी मार्च अप्रैल में कम्बल ओढ़ना पद रहा है। बिना मौसम की बारिश हो रही है। तथा इनका कहना है की यदि ये पचास किलो टमाटर लाते हैं तो कुछ बिकता है और बचा हुआ टमाटर दिन में गर्मी के बाद शाम में बारिश और रात में ठंढ के कारण खराब हो जाता है तो मजबूरन इन्हें बचे हुए सब्ज़ी को फेंकना पड़ता है। जिस कारण बिमारी तो फैलती ही है और सब्ज़ी विक्रेता का नुकसान तो हो ही रहा है.
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से मुस्कान से बातचीत किया। बातचीत के दौरान मुस्कान ने बताया की इन्होने दिनांक 28/03/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की खजूरी पुस्ता रोड से कब्रिस्तान जाने के मेन रास्ते पर कूड़ा पड़ा हुआ है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता रीना परवीन ने इस खबर को नंबर 5 दबा व्हाट्सएप, फेसबुककर के माध्यम से सम्बंधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की खजूरी पुस्ता रोड से कब्रिस्तान जाने के मेन रास्ते के पास कूड़ा साफ़ हो गया है। समस्या का समाधान होने से मुस्कान बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रही है।
मध्य प्रदेश इंदौर के मंदिर में पूजा करते समय हादसा 11 की मौत सैकड़ों घायल मध्य प्रदेश के इंदौर में बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हादसा बताया जा रहा है एक बावड़ी में अचानक हादसा हो गया इसमें सैकड़ों लोग उस बावरी के अंदर गिर गए जब तक बचाव के लिए कुछ लोग आगे आए अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी थी और सैकड़ों लोग घायल हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने मरने वाले को ₹500000 देने का आश्वासन दिया है और ज्यादा जख्मी लोगों को ₹50000 देने का आश्वासन दिया है देश के प्रधानमंत्री ने भी अफसोस जाहिर किया है
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 27/03/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की बी ब्लॉक चटाई वाली बरकती मस्जिद के पास नाली की सफाई नहीं हो रही है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता शाहनवाज़ ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की बी ब्लॉक चटाई वाली बरकती मस्जिद के पास नाली साफ़ हो गया है। समस्या का समाधान होने से शाहनवाज़ बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
