दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी खास से शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया की, इन्होने दिनांक 27/03/2023 को श्रमिक वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया था। जिसमे उन्होंने बताया था की बी ब्लॉक चटाई वाली बरकती मस्जिद के पास नाली की सफाई नहीं हो रही है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता शाहनवाज़ ने इस खबर को नंबर 5 दबा कर व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित अधिकारी को शेयर किया। इसका असर यह हुआ है की बी ब्लॉक चटाई वाली बरकती मस्जिद के पास नाली साफ़ हो गया है। समस्या का समाधान होने से शाहनवाज़ बहुत खुश है और श्रमिक वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
