दिल्ली एनसीआर श्रीराम कॉलोनी से रीना श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 26-04-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 24-04-23 को खबर प्रसारित की थी। जिसमे स्थानीय निवासी फलक ने बताया था कि वार्ड नंबर 246 ,श्रीराम कॉलोनी ,बी ब्लॉक ,गली नंबर 1 व 2 में नाली साफ नहीं हो रही थी। कूड़े के ढेर जगह-जगह पड़े हुए थे। इस खबर को वाट्सप ग्रुप ,फेसबुक व आला अधिकारी को फॉरवर्ड कर साझा की गयी जिसका असर यह हुआ कि वार्ड नंबर 246 ,श्रीराम कॉलोनी ,बी ब्लॉक ,गली नंबर 1 व 2 में नाली साफ करा दी गई। इस कार्य के लिए स्थानीय निवासी फलक श्रमिक वाणी को धन्यवाद व्यक्त कर रही है।

दिल्ली एनसीआर करावल नगर विधानसभा 70 श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 से मोहम्मद शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया कि श्रीराम कॉलोनी सी ब्लॉक गली नंबर 10 में पिछले साल आरो फिल्टर प्लांट चल रहे थे। जिसे सीलमपुर एसडीएम साहब ने छापा मारकर आरो फिल्टर प्लांट पर सील लगाई थी लेकिन अब फर्जी तरीके से सील तोड़ कर दोबारा आरो फिल्टर प्लांट चल रहे हैं। स्थानीय निवासी अरबाज़ ने बताया कि फर्जी तरीके से सील तोड़ कर दोबारा आरो फिल्टर प्लांट इस्तेमाल करने की शिकायत सीलमपुर एसडीएम साहब को कर दी गई है लेकिन अब एसडीएम साहब इस आरो फिल्टर प्लांट के मालिक के खिलाफ क्या एक्शन लेते हैं

दिल्ली एनसीआर श्रीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 से रीना श्रमिक वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी फलक से खजूरी पुस्त रोड से श्री राम कॉलोनी कब्रिस्तान जाने के मेन रास्ते पर पड़ा है कूड़े का ढेर के विषय में बातचीत कर रही है। जहाँ फलक ने बताया की पिछले 1 हफ्ते से ज्यादा कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है और इसे साफ नहीं हो कराया जा रहा है। कई बार सफाई स्पेक्टर वह मेट्रो सुपरवाइजर और निगम पार्षद के ऑफिस में शिकायत की लेकिन शिकायत करने के बाद भी कूड़े के ढेर साफ नहीं हो रहे हैं

दिल्ली एनसीआर ,दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी ख़ास से मोहम्मद शाहनवाज़ श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 26-04-23 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 24-04-23 को खबर प्रसारित की थी। जिसमे स्थानीय निवासी अरबाज़ ने बताया की वजीराबाद स्थित यमुना नदी पर बने पुराने पुल की स्ट्रीट लाइट खराब होने से पूरे सड़क पर अंधेरा रहता है । इसकी शिकायत करने के बाद भी लाइट को ठीक नहीं किया जा रहा है। इस खबर को वाट्सप ग्रुप ,फेसबुक , आला अधिकारी व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को फॉरवर्ड कर की गयी जिसके बाद अब स्ट्रीट लाइट ठीक करा दी गई है। जिससे स्थानीय निवासी खुश है

हरियाणा एंड पंजाब हाई कोर्ट में बड़ी संख्या में जगह के हुए तबादले जल्दी देखे लिस्ट

हरियाणा बीजेपी ने क्या संगठन में बदलाव ओपी धनखड़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी जाकिर हुसैन खेरली दौसा श्री जगत सिंह पार्षद के भतीजे के निधन पर शोक जताया और परिवार का घाट शबाना

आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक सरकारी स्कूलों मे 30 को मेगा पी टी एम एमसी डी और दिल्ली सरकार के स्कूलो में सयुक्त मेगा पीटीएम आयोजित की जाएगी जो कि कक्षा 3 से 8 वी तक के बच्चो के लिए होगी मोबाइल एप बताएगा कब आएगी पेंशन दिल्ली मे पेंशन योजना से जुड़े करीब 6 लाख लोगो को पेंशन की जानकारी लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पडेंगे समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि जल्द ही तमाम जानकारी एप पर ही मिल जाएंगी पानी प्लांट का होगा अपग्रेडेशन दिल्ली के सोनिया विहार स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अपग्रेडेशन होगा यह जानकारी दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने दी सोनिया विहार प्लांट से 142 एमजीडी पानी का उत्पादन किया जा रहा है अब 5 एम जी डी पानी का अतिरिक्त उत्पादन हो सकेगा ऐसे ही ताजा तरीन खबरें सुनने के लिए जुड़े रहे मोबाइल वाणी के साथ नमस्कार

20/04/2023दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहम्मद शाहनवाज की बातचीत गुलफाम से हुई गुलफाम बताते हैं 5 दिन पहले मेरे खाते से 5000 रुपए काट लिए गए थे जो कि मैं बैंक में बराबर चक्कर लगा रहा था श्रमिक वाणी पर खबर चलाने के बाद अब मेरे पैसे आज वापस खाते में आ गए हैं और बैंक द्वारा मुझे फोन भी आया था कि आपका बैलेंस पूरा हो चुका है हमने लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक आला अधिकारी व बैंक मैनेजर को खबर शेयर की थी खबर का बड़ा असर हुआ है

दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 के थाना खजुरी ख़ास से शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से मोहसिन से बातचीत किया। बातचीत के दौरान मोहसिन ने बताया की खजूरी पुराने थाने, नए थाने, सोनिया विहार के आसपास में लगी स्ट्रीट लाइट 6 महीने से ख़राब है और सड़क में भी गड्ढे है, बारिश होने के बाद पानी भर जाता है शिकायत करने के बाद भी स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं किया गया है