दिल्ली एनसीआर करावल नगर विधानसभा 70 श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 से मोहम्मद शाहनवाज़ ने श्रमिक वाणी के माध्यम से बताया कि श्रीराम कॉलोनी सी ब्लॉक गली नंबर 10 में पिछले साल आरो फिल्टर प्लांट चल रहे थे। जिसे सीलमपुर एसडीएम साहब ने छापा मारकर आरो फिल्टर प्लांट पर सील लगाई थी लेकिन अब फर्जी तरीके से सील तोड़ कर दोबारा आरो फिल्टर प्लांट चल रहे हैं। स्थानीय निवासी अरबाज़ ने बताया कि फर्जी तरीके से सील तोड़ कर दोबारा आरो फिल्टर प्लांट इस्तेमाल करने की शिकायत सीलमपुर एसडीएम साहब को कर दी गई है लेकिन अब एसडीएम साहब इस आरो फिल्टर प्लांट के मालिक के खिलाफ क्या एक्शन लेते हैं