दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत फलक से हुई फलक बताती हैं श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने के बराबर में लगा है कूड़े का ढेर खजूरी पुस्ता रोड पर जाते समय कूड़े में से आ रही है बदबू अब टीपर द्वारा कूड़ा कूड़ा घर में नहीं फेंका जा रहा है बल्कि खजूरी पुस्ता रोड के पास खजूरी पुराने थाने के बराबर में टीपर कूड़ा फेंक कर चले जाते हैं जिसकी वजह से आसपास के इलाके में बदबू आ रही है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत फलक से हुई फलक बताती हे मेरा नाम फलक है मैं पहले घर में कढ़ाई का काम करती थी मगर अब काम नहीं मिल रहा है कारखानों में भी काम नहीं है मेरे पापा मजदूरी का काम करते हैं उनके कारखाने में काम नहीं है मेरी मम्मी और मैं पहले ₹100 रोज का काम करते थे कढ़ाई का अब सात आठ महीने से कढ़ाई का काम नहीं मिल रहा है कई बार हमने कारखाने वालों से कहा तो कहते हैं कि आप काम नहीं आ रहा है बहुत मंदा है घर का खर्च चलाना बहुत मुश्किल हो चुका है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत फलक से हुई फलक बताती हैं श्री राम कॉलोनी दिल्ली नगर निगम बाल बालिका विद्यालय मैं मेरा भाई तीसरी क्लास में पढ़ता है उसको अभी तलक कॉपी किताबें नहीं दी गई हैं कई बार हमारी मम्मी स्कूल के चक्कर लगा रही हैं मगर फिर भी स्कूल प्रशासन की तरफ से किताबे वे बुके नहीं दी जा रही हैं पढ़ाई करने में बहुत दिक्कत आ रही है
श्री राम कॉलोनी में दिल्ली जल बोर्ड का पीने का पानी गंदा आ रहा है जिसकी वजह से काफी दिक्कत हो रही है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाड़ी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत फलक से हुई फलक बताती हैं श्री राम कॉलोनी ई ब्लॉक गली नंबर 3 व 4 में दिल्ली जल बोर्ड का पानी गंदा आ रहा है जिसकी वजह से काफी दिक्कत हो रही है कई बार हम दिल्ली जल बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर चुके हैं शिकायत के बाद पानी की क्वालिटी साफ नहीं हो रही है हमें आरो फिल्टर प्लांट से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है
दिल्ली एनसीआर श्रीराम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने से लेकर खजूरी न्यू थाने तक बीएसएफ दफ्तर की आसपास की सभी खंबे पर लगी स्टेट लाइट खराब थी हमने श्रमिक वाणी पर खबर चलाई थी खबर को हम ने अधिकारियों को शेयर किया था और बीएसईएस के स्टेट लाइट के जेई अनिल कुमार जी को भी शेयर किया था खबर का बड़ा असर हुआ है अब वह स्टेट लाइट सही करा दी गई हैं हम अनिल जी का शुक्रिया अदा करते हैं
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत फलक से हुई फलक बताती हैं मेरा आधार कार्ड में एड्रेस में करेक्शन थी जहां पर भी हम जाते थे वह ₹400 मांग रहे थे आधार कार्ड बनवाने के सरकारी कोई भी कैंप नहीं लग रहा था फिर मुझे बताया कि आधार कार्ड कैंप कश्मीरी गेट और सीलमपुर एसडीएम दफ्तर में लगा हुआ है वहां पर मैंने अपना आधार कार्ड बनवा लिया है और उसके ₹50 फीस देनी पड़ी अब मेरा आधार कार्ड बन के आ गया है और अब मैं पैन कार्ड भी बनवा लूंगी सुना है कि पैन कार्ड बनवाने से बहुत ज्यादा फायदे हैं
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन की बातचीत फलक से हुई फलक बताती हैं राम कॉलोनी ई ब्लॉक गली नंबर 3 व 4 में दिल्ली जल बोर्ड का पानी गंदा आ रहा था जिसकी वजह से काफी दिक्कत हो रही थी मैंने श्रमिक वाणी पर इंटरव्यू दिया था और हम कई बार जल बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत कर चुके थे मगर पानी साफ नहीं आ रहा था अब पानी साफ आने लगा है मैं श्रमिक वाणी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं हमने श्रमिक वाड़ी पर खबर चलाई थी खबर का बड़ा असर हुआ खबर को हमने व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक आला अधिकारी को खबर भी शेेयर की खबर का बड़ा असर हुआ
श्री राम कॉलोनी मैं दिल्ली जल बोर्ड का पानी गंदा आ रहा था हमने 1 सप्ताह पहले श्रमिक वाणी को इंटरव्यू दिया था पानी से बहुत दिक्कत हो रही थी पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा था अब पीने का पानी साफ आने लगा है श्रमिक वाणी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं हमने श्रमिक वाणी पर खबर चलाई थी खबर का बड़ा असर हुआ खबर को हमने व्हाट्सएप्प ग्रुप फेसबुक और आला अधिकारी को खबर भी शेयर की थी खबर का बड़ा असर हुआ
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम रीना परवीन की बातचीत फलक से हुई फलक बताती हैं शास्त्री पार्क जग प्रवेश अस्पताल में दवाइयां नहीं मिल रही हैं अस्पताल की तरफ से परेशान किया जा रहा है स्टाफ से पूछो तो कहते हैं दवाइयां पीछे से नहीं आ रही हैं इसी वजह से बहुत परेशानी हो रही है मेरी मम्मी कई बार अस्पताल के चक्कर लगा रही हैं फिर भी अस्पताल से दवाई नहीं मिल रही है बाहर से खरीद के दवाई खानी पड़ रही है डॉक्टर साहब कहते हैं दवाई नहीं है तो मैं क्या करूं जाओ केजरीवाल से शिकायत करो
