दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रहे हैं अक्षरधाम मंदिर से लेकर शास्त्री पार्क खजूरी चौक होता हुआ लोनी सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है एक्सप्रेसवे पर काम करने वाले श्रमिक बिना हेलमेट बिना ग्लव्स बिना सेफ्टी बेल्ट के काम कर रहे हैं आप फोटो में देख सकते हैं यह शास्त्री पार्क जीरो पुस्ता के पास एक पिलर बना रहा है यहां पर तीन श्रमिक काम कर रहे हैं यह तीनों श्रमिक बिना हेलमेट के दिख रहे हैं और यह एक सरिया मोड रहे हैं उनके हाथ में गिलफ्स भी नहीं है और चप्पल पहनकर कम कर रहे हैं जब हमने इनसे बात करने की कोशिश की तो इन्होंने कहा कि हम आपको कोई इंटरव्यू नहीं दे सकते मगर हमें कंपनी की तरफ से कोई भी समान नहीं मिलता है और उन्होंने बताया कि आए दिन हमारे साथियों के साथ कोई ना कोई हादसा होता रहता है क्योंकि हमारे पास कोई भी ऐसी सुरक्षा वाली चीज नहीं है जिससे हमारी कुछ सुरक्षा हो सके मजबूरी हमारे काम करना है क्योंकि हम मजदूर हैं और हमें रोटी कौन देगा हमें 320 रुपए दिहाड़ी मिल रही है
