दिल्ली एनसीआर के मानेसर से मनीष कुमार पांडेय ,श्रमिक वाणी के माध्यम से राजा से बात कर रहे है। राजा बताते है कि श्रमिक कंपनी में परेशान है। जो लोग कंपनी ज्वाइन करते है ,उस वक़्त पुअर कागज़ात माँगा जाता है।कागज़ात देने के बात जब तक काम रहता है तब तक जबरदस्ती ओवरटाइम करवाया जाता है। साथ ही लगातार नाईट शिफ्ट दिया जाता है। कंपनी में धमकाया तो नहीं जाता है परन्तु उत्साहित किया जाता है ताकि ज़्यादा काम करें। अगर नाईट शिफ्ट करने से इंकार करते है तो नौकरी से निकालने की बात होती है ,साथ ही काम डाउन होने पर श्रमिकों से आवेदन पत्र लिखवा कर घर भेजा जाता है