दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के खजुरी ख़ास थाना के वार्ड 246 से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से मुस्कान से बातचीत किया। बातचीत के दौरान मुस्कान ने बताया की इनके बैंक खाते में 2,500 रूपए था । लेकिन जब इन्होने कुछ दिन बाद दोबारा चेक किया तो इनके बैंक में मात्र 600 रूपए बचा हुआ है। बैंक अधिकारी से पूछने के बाद इन्हे जानकरी मिली की अटल पेंशन योजना के तहत इनके बैंक खाते से पैसा कट गया। जबकि इन्होने कोई भी फॉर्म नहीं भरा है।