दिल्ली एनसीआर से हमारे संवाददाता की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रमिक से हुई। श्रमिक बता रहे है कि हरियाणा वेज कॉड के तहत कंपनियों में काम करने वाले मजदूरों को सप्ताह में एकदिन छुट्टी की प्रवधान है परन्तु मजदूरों को एक भी दिन छुट्टी नहीं दी जाती है ,जो कानून के खिलाफ है। साथ ही कह रहे है कि कंपनी बस श्रमिकों से अपना काम निकालना जानती है,यदि श्रमिक द्वारा कंपनी से अपना हक़ माँगा जाता है तो कंपनी उन्हें काम से निकाल देने की धमकी देती है ,जो कानून के खिलाफ है।