दिल्ली से हस्मत अली साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्त्ता रफीक अहमद से ई श्रम कार्ड के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। जहाँ रफीक अहमद ने बताया कि वे ई श्रम कार्ड बनवाने में लोगों की मदद कर रहे हैं। ई श्रम कार्ड रेहड़ी पटरी वाले एवं श्रमिकों के लिए हैं। इसे बनवाने पर इसका डेटा सरकार तक पहुंच जायेगा। ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अनिवार्य है साथ ही एक बैंक खाता भी दे सकते हैं। इससे आने वाले समय में जो लाभ सरकार द्वारा दिया जायेगा वो आसानी से मिल सकेगा।