जमशेदपुर- आज जमशेदपुर के बिरसानगर गुरुद्वारे में सिख समाज के जरूरतमंद बुजुर्गों, विकलांगों और बीपीएल कोटे के बच्चों के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी को लेकर एक शिविर लगाया गया इस शिविर का आयोजन रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल की टीम ने किया.
जमशेदपुर - - पोटका के हरिना में आज प्रोफेसर स्वर्गीय कारू माझी के प्रतिमा का अनावरण आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन तथा स्थानीय विधायक संजीव सरदार के द्वारा किया गया.
जमशेदपुर-- संविधान में 1996 को मिले प्रदत्त अधिकारों का भारतवर्ष का पहला शिलालेख पोटका के पिछली में पत्थरों को खुरच कर लिखा गया है ताकि हड़प्पा मोहनजोदड़ो के समय जिस तरह पत्थरों को खुरच कर लिखा जाता था. उसी तरह से लिखा गया है और हर साल गांव के लोग इसे स्थापना दिवस के रुप में मनाते आ रहे हैं ताकि एक न एक दिन संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार गांव तक पहुंचे और गांव का सर्वांगीण विकास हो सके.
झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंघभूम ज़िला के जमशेदपुर से शिव शंकर ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पीड़ित पत्रकार आमिर अहमद हाशमी का विगत कुछ दिनों से रांची के महावीर मेडिका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके फेफड़े और छाती में इंफेक्शन हो चुका था। मामले पर प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए रांची डीसी को मुख्यमंत्री असाध्य योजना का लाभ पीड़ित पत्रकार को देने का निर्देश दिया।
झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंघभूम ज़िला के जमशेदपुर से शिव शंकर ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि तारा पब्लिक स्कूल हरिवंश नगर हाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सर्व प्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर पूनम लाल द्वारा नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ की
झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंघभूम ज़िला के जमशेदपुर से शिव शंकर ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पोटका विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय हांड़ीराम सरदार के पुण्यतिथि पर आज 14 वा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि पोटका विधानसभा के झारखंड आंदोलनकारी व क्रांतिकारी विधायक स्वर्गीय हांड़ीराम सरदार पोटका विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं ,उनके पुत्र मनोज सरदार के द्वारा प्रत्येक वर्ष पिता की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन करता रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ मृत्युंजय धाबडिया ने बताया कि कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया है उस गाइडलाइन के अनुसार 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यह वैक्सीन नहीं देना है साथ ही साथ जिनको एलर्जी है या गर्भवती माताएं या जो माताएं अपने बच्चों को दूध पिला रही हैं ऐसे लोगों को इस वैक्सीन से दूर रखा गया है बाद में जैसे-जैसे इसके गाइडलाइन आएंगे उसके अनुसार फिर आगे पेश किया जाएगा.
जमशेदपुर - - पोटका गांव में श्री श्री राज बिहारी ठाकुर मंदिर का उद्घाटन विधिवत रूप से स्थानीय विधायक संजीव सरदार के द्वारा किया गया इस अवसर पर भक्तजनों ने पूजा अर्चना की विधायक संजीव सरदार ने कहा कि श्री श्री राज बिहारी ठाकुर मंदिर सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए.
Jamshedpur /Saraikela - - - राजनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी डांगर कोड़ाहो द्वारा दीदी बाड़ी योजना के संबंध में अपने विचार लोगों के सामने रखे और उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत इस ग्रुप की सदस्य इस योजना को अपनाकर अपने परिवार और खुद का कुपोषण दूर कर सकती है.
झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंघभूम ज़िला के जमशेदपुर से शिव शंकर ,झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि जमशेदपुर के पोटका प्रखंड के कई गांव आज जलवायु परिवर्तन के कारण चेचक महामारी की चपेट में है जिसके मद्देनजर सामाजिक संस्था पर्यावरण चेतना केंद्र द्वारा आज स्टॉल लगाकर दवा का वितरण कर रहे हैं। ताकि इसका जल्द से जल्द रोकथाम हो सके

Comments
Transcript Unavailable.
Jan. 21, 2021, 8:55 p.m. | Location: 10: JH, Ramgarh, Ramgarh | Tags: coal governance