झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंघभूम ज़िला के जमशेदपुर से शिव शंकर,झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि आदित्यपुर सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा आदित्यपुर स्थित नगीना पूरी कॉलोनी में एडीएम स्पीच एवं हियरिंग क्लिनिक परिसर में वैसे जरूरतमंदों के बीच में कंबल का वितरण किया गया। जिन जरूरतमंदों को अब तक कंबल प्राप्त नहीं हुआ था उन्हें ही चिन्हित कर कम्बल वितरित किया गया।
झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंघभूम ज़िला के जमशेदपुर से शिव शंकर,झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि जमशेदपुर महानगर के बीजेपी एसटी मोर्चा के द्वारा हाता चौक पर एक धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित कर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया
जमशेदपुर - शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोविड-19 के वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ हो गया है जिसमें पहला वैक्सीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ मृत्युंजय धावड़िया को दिया गया वहीं मनोज कुमार एवं अशोक कुमार ने बताया कि वैक्सीन लेने के बाद अच्छा लग रहा है किसी तरह का कोई दिक्कत नहीं है और समझ में नहीं आया कि हम सब वैक्सीन ले लिए हैं पोटका में 600 स्वास्थ्य वर्करों को वैक्सीनेशन करना हैं.
जमशेदपुर-- जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार कालिंदी ने बताया कि अब किसान फूलों की खेती कर अपनी आय को दोगुना कर रहे हैं वहीं केंद्र सरकार और राज्य सरकार का उद्देश्य है कि किसानों की आय को दोगुना करना इसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बड़े पैमाने पर फूलों की भी खेती की जा रही है.
जमशेदपुर - - हाता - झारखंड मुक्ति मोर्चा से मुखिया गणेश सरदार, मुखिया माधव हेम्ब्रम सक्रिय सदस्य स्वपन कुमार मित्रा द्वारा कुछ दिनों पहले त्यागपत्र दे दिया था आज वनभोज सह मिलन समारोह के बहाने आज सभी समर्थकों के साथ राय सलाह करने के बाद निर्णय लिया गया कि बहुत जल्द सभी अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे.
जमशेदपुर-- AISM जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की एक परिचर्चा सह बैठक लातेहार के माको चौक स्थित बजरंग होटल में हुई बैठक में एसोसिएशन के बिहार झारखंड बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने बतौर मुख्य अतिथि पत्रकारों की समस्या पर अपने विचार रखें.
झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंघभूम ज़िला के जमशेदपुर से शिव शंकर ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमशेदपुर गीतिलता मध्य विद्यालय में 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया एवं झंडे को सलामी दी गई।
झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंघभूम ज़िला के जमशेदपुर से शिव शंकर ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि तारा पब्लिक स्कूल हरिवंश नगर हाता में 72 में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया झंडा उत्तोलन स्कूल के निदेशक श्रीमती पूनम लाल ने की।
झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंघभूम ज़िला के जमशेदपुर से शिव शंकर ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पोटका प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ दिलीप महतो ने झंडोत्तोलन किया तो बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ शैल वाला तथा पोटका थाना परिसर में रामदयाल उरांव ने झंडोत्तोलन किया एवं झंडे को सलामी दी।
Jamshedpur - - राजनगर प्रखंड कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी को शपथ दिलाया गया.
