झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंघभूम ज़िला के जमशेदपुर से शिव शंकर,झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार गोविंदपुर थाना अंतर्गत केसीकुदर तथा बिरसा नगर थाना अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर 11 एवं लापुंगडीह में अवैध शराब बिक्री स्थलों तथा अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टी में छापामारी की गई। छापामारी के क्रम में चार भट्टियों को ध्वस्त किया गया तथा अवैध चुनाई निर्माताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।
झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंघभूम ज़िला के जमशेदपुर से शिव शंकर ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पूर्णिमा नेत्रालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद मोदी और स्वर्गीय बनारसी देवी मोदी की स्मृति में उनके पुत्र ओमप्रकाश मोदी एवं उनके परिजनों द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के तहत मोतियाबिंद के मरीजों के लिए 23 जनवरी को नेत्र चिकित्सा शिविर लगेगा ।
जमशेदपुर-- प्रदेश कमेटी के आह्वान पर " वादा पूरा करो " कार्यक्रम के तहत आज पोटका विधायक संजीव सरदार के आवास पर पोटका व डुमरिया प्रखंड से सैकड़ों पारा शिक्षक पहुंचे एवं सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द से जल्द पारा शिक्षकों को स्थाई करण एवं नियमित वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर माँग की.
जमशेदपुर-- मानगो पुराना उलीडीह में आज मानगो यूथ क्लब के साथियों द्वारा टुसू पर्व के उपलक्ष में साड़ी वितरण कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी उपस्थित रहे. कुणाल सारंगी ने कहा कि युवाओं को इस तरह सहयोग के लिए आगे आना चाहिए अच्छी पहल है.
झारखंड के लोक कलाकारों के स्टेज प्रोग्राम करने के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर मासिक भत्ता देने के संबंध में विधायक संजीव सरदार के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा गया.
झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंघभूम ज़िला के जमशेदपुर से शिव शंकर ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमशेदपुर में आज दो केंद्रों में कोरोना के टीका लगाने का कार्य की शुरुआत हो गई। इसके तहत उपायुक्त महोदय ने बताया कि जमशेदपुर में पहला टीका श्रीमती एलिस जो कोरोना काल में दिन रात मेहनत कर सफाई का कार्य करती रही,उन्हें पहला टीका लगाया गया आज पहला फेज में 200 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
जमशेदपुर - - सर्वजनिक काली पूजा कमेटी द्वारा भव्य मां काली के मंदिर के निर्माण को लेकर हाता दुर्गा मैदान में भूमि पूजन किया गया इस अवसर पर स्थानीय विधायक संजीव सरदार, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद चंद्रावती महतो, सुनील महतो, मनोज राम, दिलीप राम, कृष्णा गोप, राजू सरदार आदि उपस्थित रहे.
जमशेदपुर-- कव्वाली थाना क्षेत्र के दीपासाईं में अबकारी विभाग ने छापामारी की छापामारी के दौरान लगभग डेढ़ लाख का नकली विदेशी शराब बरामद किया गया है.
जमशेदपुर- जमशेदपुर में लगातार किसान आंदोलन के समर्थन में सिख संगत द्वारा चौपाल लगाकर केंद्र सरकार के नए कृषि कानून का विरोध किया जा रहा है आज गुरुवार को भी विरोध लगातार जारी रहा.
जमशेदपुर- दूरभाष के माध्यम से लोग और प्रशासन एक बात पर, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के निर्देश अनुसार शुक्रवार 15 जनवरी 2021 पूर्वाहन 11:00 बजे से दोपहर के 1:00 बजे तक लोक मंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री एस डी तिग्गा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक श्री विनीत कुमार से जिले वासी विद्यालय से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं.
