स्वर्णरेखा नदी तालाबों व उसके आसपास के नदियों में भी मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और गरीबों के बीच दान आदि कर पुण्य के भागीदार बनें ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के उपलक्ष में डुबकी लगाकर दान करने से सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है.
8070 कोरोना वैक्सीन की पहली खेप पहुंची शहर, 16 जनवरी को दो ही जगह ही वैक्सीनेशन सेंटर में दी जाएगी वैक्सीन- टाटा वर्कर्स यूनियन के आरो चुनाव में विपक्ष के संतोष कुमार सिंह ने सत्ता पक्ष के प्रवीण को 31 मतों से हराया. प्लेटफॉर्म टिकट अब ₹40 का होगा. - प्राइवेट स्कूलों में कल से बीपीएल बच्चों के आवेदन की बारी है. 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन को लेकर
AISM जनरलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया, प्रदेश सलाहकार नागेंद्र शर्मा और कोल्हान प्रभारी रास बिहारी मंडल ने संयुक्त रूप से एक चेक ओरिएंटल इंश्योरेंस के डिविजनल मैनेजर नीरज नागेंद्र को सौंपा है.
झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंघभूम ज़िला के जमशेदपुर से शिव शंकर ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमशेदपुर- जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की यूसीएल कॉलोनी में बीते शाम बकरियों के झुंड के साथ हिरण का बच्चा साथ चले आया कॉलोनी के लोगों ने हिरण के बच्चे को बांधकर रखा और वन विभाग को इसकी सूचना दी वन विभाग की टीम के आने में विलंब हुई है जिसके कारण हिरण का बच्चा दम तोड़ दिया वन विभाग की टीम ने हिरण का पोस्टमार्टम कर उसे दफना दिया
झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंघभूम ज़िला के जमशेदपुर से शिव शंकर ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमशेदपुर - पोटका के कलिकापुर नेताजी सुभाष हाई स्कूल प्रांगण में युवा कुम्हार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई इस बैठक में समाज के उत्थान को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए साथ ही साथ माटी कला में स्थानीय कुम्हारो को स्थान दिए जाने की मांग समिति द्वारा की गई
झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंघभूम ज़िला के जमशेदपुर से शिव शंकर ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमशेदपुर - उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में इंश्योरेंस करवाने के बाद भी विधवा गौरी नंदी को 5 महीने बाद भी 40 हजार इंश्योरेंस का पैसा नहीं मिला । वो ऑफिस का चक्कर लगाते लगाते थक चुकी है। मिलता है तो बस आश्वासन और ब्रांच मैनेजर कुछ भी बताने में असमर्थ जाहिर कर रहे हैं।
झारखण्ड राज्य के पूर्वी सिंघभूम ज़िला के जमशेदपुर से शिव शंकर ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमशेदपुर - रांची को मिलेगा सबसे ज्यादा वैक्सीन, 16 जनवरी को एक साथ 129 सेंटरों में लगेगा टीका- 20 सागवान पेड़ काटने के मामले पर भारत सेवाश्रम संघ के संचालक रोबिन महाराज पर वन अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज, महाराज की गिरफ्तारी को लेकर वन विभाग टीम गठित किया. - टाटा वर्कर्स यूनियन के रिटर्निंग ऑफिसर का चुनाव आज - मुसाबनी में दहेज के लिए नव विवाहिता को जलाकर मार डाला. पारडीह में डेढ़ लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जप्त, दो गिरफ्तार. - राजस्व संग्रह में मानगो नगर निगम अब्बल.
जमशेदपुर- तारा पब्लिक स्कूल हरिवंश नगर हाता में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर पूनम लाल एवं प्राचार्य कमलेश मिश्रा एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया.
जमशेदपुर - ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी और अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से झारखंड सरकार के सचेतक मंगल कालिंदी को ज्ञापन सौंपा है.
Transcript Unavailable.
