झारखंड से सर्वेश तिवारी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि एक तो महामारी का दौर से लोग हो रहे परेशान ।इसी क्रम में राज्य के गिरिडीह जिले में डुमरी प्रखंड के गांव में लोग लंबे समय से ग्रामीण जंगली हाथियों से परेशान है। बीती रात जंगली हाथियों ने डुमरी प्रखंड के कुस्टोनावाडीह गांव में कई घरों को नुकसान पहुंचाया।बाड़ी में लगे फसलों को किया नष्ट, खाद्यान्न कर दिया बर्बाद।

झारखंड से सर्वेश तिवारी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि राज्य के धनबाद में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी संगीता सोरेन कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण अपने परिवार के भरण पोषण हेतु 8 घंटे में कार्य कर रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 4 महीने पूर्व इन्हें सरकारी नौकरी का आश्वासन दिया था। लेकिन हुआ कुछ नहीं। जिसके बाद महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए राज्य सचिव को पत्र लिखा। दूसरी ओर वैश्विक महामारी में विभिन्न राज्यों को झारखंड से ऑक्सीजन आपूर्ति की जा रही है।इस क्रम में झारखंड से दो महिलाएं ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन लेकर बेंगलुरु पहुंची।

झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर जिला से शिव शंकर शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमशेदपुर भाजपाइयों ने कहा कि 8 माह से किसान अपना धान लेंस के माध्यम से सरकार को बिक्री किया लेकिन अब तक धान का मूल्य कृषकों को नहीं मिला इससे साबित होता है कि सरकार किसान विरोधी सरकार है वर्चुअल धरना में पूर्व विधायक मेनका सरदार ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश सदस्य उपेंद्र नाथ सरदार, गणेश सरदार, मनोज कुमार सरदार, मंडल अध्यक्ष सुदीप्त दे, हलधर दास व संजीव प्रधान सहित अन्य बैठे l

झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर जिला से शिव शंकर शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमशेदपुर पोटका एडीएम लॉयन ऑर्डर नंदकिशोर लाल ने आज पोटका प्रखंड अंतर्गत अंतरराज्यीय चेकपोस्ट रसूनचौपा एवं अंतर जिला चेक पोस्ट हाता का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए की बिना ई - पास के कोई भी व्यक्ति जिले में प्रवेश नहीं करें इसे सुनिश्चित करें

झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर जिला से शिव शंकर शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमशेदपुर में कोरोनावायरस के खतरा के बाद अब तपती धूप भी लोगों को सताने लगी है मौसम विभाग की मानें तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री होने का अनुमान है वहीं दोपहर के 12:00 बजते ही 38 डिग्री सेल्सियस तापमान आंका जा रहा है इस तपती गर्मी में लोग बेहाल नजर आ रहे हैं अब तो दोपहर के 12:00 बजने से पहले जो सड़कें सुनसान हो जा रही हैं

झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर जिला से शिव शंकर शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए चेक पोस्टों में कड़ाई से जांच की जा रही है एक जिले से दूसरे जिले तथा एक राज्य से दूसरे राज्य आने जाने वाले यात्रियों की हो रही है कड़ाई से कोरोना की जाँच, बिना पास के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद चेक पोस्ट में अपने दल बल के साथ उपस्थित रहे l

झारखंड से सर्वेश तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान मरीजों को हो रही रेमेडीसिवीर इंजेक्शन की किल्लत को देखते हुए कालाबाजारी के मामलों की जांच अब सीआईडी करेगी। इस संबंध में राज्य के डीजीपी नीरज सिन्हा ने निर्णय लिया। बता दें कि इस संक्रमण काल में यह इंजेक्शन ₹3000 से ₹5000 में बेची जाने की शिकायतें मिली थी।

झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर जिला से शिव शंकर शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमशेदपुर पोटका क्षेत्र के हल्दीपोखर का साप्ताहिक बाजार जमशेदपुर का सबसे बड़ा बाजार होने से यहां बंगाल उड़ीसा से सैकड़ों लोग बाजार करने पहुंचते हैं जिसको लेकर हल्दीपोखर में लोगों की भीड़ बढ़ जाती है वहीं कुछ दिनों से हल्दी पोखर में कोरोना संक्रमण काफी बड़ा है

झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर जिला से शिव शंकर शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमशेदपुर पोटका में 562 कोरोना पाए गए जिसमें 479 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना की जंग जीतकर वापस लौट गए जिसमें पोटका से अब तक 7 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है पिछले 24 घंटे में पोटका में 55 कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया

झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर जिला से शिव शंकर शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमशेदपुर भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री मनोज कुमार सरदार को भाजपा युवा मोर्चा कोवाली मंडल अध्यक्ष कल्याण मंडल और भाजपा के कोवाली मंडल के महामंत्री दुलाल मंडल के जानकारी देने पर आमादा पंचायत के गांव उलानसाई निवासी भुवन सरदार और उसी पंचायत के स्कूल डीह निवासी रामु खंडवाल की मां का निधन हो गया दोनों को पार्टी के निर्देश पर श्राद्ध कर्म में सूखा राशन का मदद किया गया