झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर जिला से शिव शंकर शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमशेदपुर जस्टिन पुटका के शिक्षाविद चिंतनशील सामाजिक कार्यकर्ता वाली लेंस के अध्यक्ष कैनारा बैंक के शाखा प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त अथवा माली का आज सुबह 5:00 बजे निधन हो गया अछुआ महाली विभिन्न पदों में सुशोभित रहे 68 वर्ष के अछूआ महाली का जन्म कुट सुरी गांव में एक अत्यंत गरीब परिवार में हुआ था l
झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर से शिव शंकर शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमशेदपुर पोटका अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद का एक नया रूप सामने आया है अब पोटका सीओ हाथ जोड़कर हर आने-जाने वाले लोगों, दुकानदारों, यात्रियों से अपील कर रहे हैं कि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें जिससे आप और आपका परिवार सुरक्षित रह सके साथ ही साथ कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए झारखंड सरकार के दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने को लेकर लोगों को जागरूक करते दिखाई पड़े l
झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर से शिव शंकर शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जमशेदपुर पोटका के ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण को बढ़ते देख पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त सूरज कुमार द्वारा स्पेशल ड्राइव चला कर कोरोना मरीजों की पहचान कर सर्विलांस टीम को निर्देश दिया गया है कि जिन घरों में कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं उन घरों के आगे पोस्टर चिपकाया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकेl
झारखंड राज्य के जमशेदपुर जिला से शिव शंकर शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पोटका ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोनावायरस पांव पसारने लगा है जल्दी कोरोना जाँच की रफ्तार तेज कर कोरोना संक्रमित लोगों को होम आइसोलेशन नहीं किया गया तो बड़ी ही तेजी के साथ संक्रमण बढ़ने की संभावना है खासकर नरवा की बात करें तो 24 घंटे में एक दर्जन से ज्यादा लोग नरवा में संक्रमित पाए गए हैं जिसमें 2 गर्भवती माताएं शामिल है
झारखंड राज्य के जमशेदपुर जिला से शिव शंकर शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मौसम विभाग द्वारा पूर्व अनुमान जारी कर शाम के 4:00 बजे हाई अलर्ट घोषित किया गया था कि तेज हवाओं के साथ गर्जन की संभावना है उसी के तहत तेज हवा आई और पोटका के संकरदा पंचायत के महुल बागान के तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया है जिससे तीनों घर जमींदोज हो चुके हैं जिसमें सबसे ज्यादा चंपावती भगत प्रभावित है जिनके घर पूरी तरह से टूट चुका है यह आप प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही है
झारखंड राज्य के जमशेदपुर जिला से शिव शंकर शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पोटका कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर मुबारक बस्ती से सटे पहाड़ी पर बिजली तार के शॉर्ट सर्किट होने से टायर में लगी भीषण आग देखते ही देखते पूरे पहाड़ी को आग अपनी चपेट में ले लिया इसके बाद मुबारक बस्ती के लोगों ने वहां आसपास के ग्रामीणों द्वारा अपने-अपने घर से पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया गया l
झारखण्ड राज्य से सर्वेश तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि झारखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के सभी जिले इसकी चपेट में हैं। इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे हैं जो बिना मास्क के ही घरों से बाहर निकल पड़ते हैं। इसी क्रम में धनबाद के झरिया में बिना मास्क के घूम रहे लोगों को आज बनाया गया मुर्गा और उन्हें मेंढक चाल चलने की दी गई सजा।
झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर जिला से शिव शंकर शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पोटका के ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क जांच करने पोटका अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी पहुंचे और सभी दुकानों, चौक चौराहों, धार्मिक स्थलों आदि जगहों में घूम-घूम कर सभी लोगों को मास्क लगाने एवं शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की। साथ सरकार द्वारा जो दिशा निर्देश जारी किए गए हैं उसको शत-प्रतिशत पालन करने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
जमशेदपुर पोटका थाना क्षेत्र के तीरिंग इनके पास सेवानिवृत्त शिक्षक विजन सरदार के घर अनियंत्रित होकर ट्रेलर घुसा बाल-बाल बचे घर के लोग घटना के संबंध में सेवानिवृत्त शिक्षक विजन सरदार की पत्नी परानी सरदार ने बताया कि सुबह के 8:00 बजे मेरी बेटी के साथ बाहर बैठी थी कि अचानक एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर मेरे घर में घुस गया.
झारखण्ड राज्य के जमशेदपुर जिला से शिव शंकर शाह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चुहाड़ विद्रोह के महानायक वीर गंगा नारायण सिंह को आज पोटका में 231 वां जन्म जयंती समारोह के उपलक्ष में भूमिज समाज द्वारा माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई एवं जल, जंगल, जमीन एवं जीविका की रक्षा का संकल्प लिया गया
