Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राज कुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि भारत भर में पीएम किसान योजना ,किसान क्रेडिट कार्ड फसल बीमा योजना और सुखा राहत कार्यक्रम जैसी कल्याणकारी योजनाएँ आज भी एक पुराने मापदंड पर निर्भर है। भूमि स्वामित्य लेकिन अधिकांश ग्रामीण परिवारों में भूमि का स्वामित्य पुरुषों के हाथों में है। लाखों महिला किसान विशेष रूप से विधवाएं ,एकल महिलाएं ,दलित ,आदिवासी और मुस्लिम किसान उन योजनाओं से वंचित रह जाती हैं जो कृषि समुदाय के समर्थन के लिए बनाई गयी है

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राज कुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि भारत में काम करने वाले व्यक्ति को गिनती में नहीं लिया जाता है। महिलाओं के कृषि श्रम बल में महिलाओं कि संख्या सबसे अधिक है।फिर भी महिलाओं को कृषक के रूप में मान्यता नहीं मिली है। कई महिलाओं के पास कृषि भूमि का स्वामित्य है

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राज कुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि भारत को कृषि प्रधान देश होने पर गर्व है। चुनावी नारों ,वादों और सांस्कृतिक प्रतीकों में किसानों का महिमामंडन किया जाता है। महिलाओं का श्रम अनदेखा किया जाता है। उनके स्वामित्व को अनदेखा किया जाता है। महिलाओं के आवाज़ को व्यवस्थित रूप से दबा दिया जाता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से 30 वर्षीय दीक्षा यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं के नाम जमीन होनी चाहिए।

दिल्ली के इंद्रपुरी से रशीदा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज महिलाओं की परिस्थिति है उसके उसको देखते हुए महिलाओं को प्रॉपर्टी में हिस्सा मिलना चाहिए। ताकि वह अपना और अपने बच्चों का भविष्य सिक्योर कर सके

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि जमीन सास ससुर के नाम से है तो जमीन में कैसे अधिकार मिलेगा ।अगर इनके नाम से जमीन होता तो वह खेती करती और सरकार के द्वारा लाभ ले सकती थी ।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रभा कुमारी से हुई ।प्रभा कुमारी यह बताना चाहती हैं कि उनको पति के संपत्ति में अधिकार लेना चाहती हैं और इनके पति भी देना चाहती है ।पति के माता और पिता जब पति के नाम से जमीन करेंगे तभी पत्नी को जमीन में अधिकार दे पाएंगे ।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनिता देवी से हुई ।अनीता देवी यह बताना चाहती हैं कि महिला खुद चाहती हैं कि उनको जमीन में अधिकार चाहिए और वह खुद लड़ कर अधिकार लेती हैं ।अगर ससुराल और मायके में अधिकार नहीं मिलेगा तो कैसे बच्चों का पालन पोषण कर सकेंगी ।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला से राजकुमार मेहता मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि कृषि सबसे अधिक पुरुषों के द्वारा किया जाता है। कृषि कार्य में अधिक शारीरिक श्रम की आवश्यकता होती है। जिसे पुरुष महिलाओं की तुलना में अधिक आसानी से कर सकती हैं। कृषि में सबसे अधिक पुरुषों की भागीदारी होती है। इसलिए महिलाओं को कम अधिकार दिया जाता है