Pine walla pani nahi h 4 filor jag parvaah hospital shastri park aur toilet ki samaya h marij ko dikkate h
दिल्ली से हस्मत अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नाज परवीन से हुई। नाज परवीन यह बताना चाहती हैं कि ससुराल में रहने का कोई हक़ नहीं मिल रहा है। वहां पर इनको रहने नहीं दिया जाता है और किसी भी बात को लेकर लड़ाई चलती है। हस्बैंड पैसा नहीं देते हैं और दूर रहते हैं। वह खुद से काम कर के घर चलाती हैं। वह तलाक ले चुकीं हैं लेकिन इनको पेंशन नहीं मिलता है। वह माँ के घर पर रह रही है जो कि माँ के नाम पर हैं। बच्चे को कोई कोर्स नहीं करा पा रहे हैं। ससुराल वाले कोई मदद नहीं कर रहे हैं
दिल्ली से हस्मत अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अली बहादुर से हुई। अली बहादुर यह बताना चाहते हैं कि गली धंस गयी है। गड्ढे में लोग गिर जाते हैं। शिकायत होने के बाद भी मिटटी नहीं डाली गयी है
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नेहा से हुई। नेहा यह बताना चाहती हैं कि उनके पिता जी ने बहुत पैसा खर्चा कर के इनकी शादी कराई है तो इसलिए वह जमीन में हक़ नहीं लेना चाहती है और भाई से रिश्ता ख़राब नहीं करना चाहती हैं
Information of the awareness song about paying bribes to vote
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से 35 वर्षीय नूतन उपाध्याय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनी से हुई। सोनी यह बताना चाहती हैं कि इनको पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। जिस तरह से पैतृक संपत्ति में इनका भाई का हिस्सा है उसी तरह इनका भी हिस्सा है। अगर इनका भाई जमीन में हिस्सा नहीं देंगे तो वह न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराएंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रद्धा उपाध्याय से साक्षात्कार लिया।श्रद्धा उपाध्याय ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में इनका हिस्सा मिलना चाहिए। बेटी का सम्पत्ति में जन्म से अधिकार है।जैसे इनके भाई का हिस्सा बनता है ठीक वैसे ही इनका हिस्सा भी पैतृक सम्पत्ति में बनता है। यदि इनके भाई पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा नही देंगे तो ये न्याययालय जाएंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विनिमा से साक्षात्कार लिया।विनिमा ने बताया कि इनके पिता ने इनकी शादी में दहेज दिया है और बहुत पैसा खर्च किया है।ऐसे में पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा लेने पर भाई से दुश्मनी हो जाएगी
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से संवाददाता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोनी श्रीवास्तव से साक्षात्कार लिया।मोनी श्रीवास्तव ने बताया कि ये पैतृक सम्पत्ति में अपना हिस्सा लेना चाहती हैं।इसके लिए वकील की सहायत ले रही हैं और मोबाइल वाणी संवाददाता अलोक श्रीवास्तव भी मदद कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से आलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रिंकू से साक्षात्कार लिया। रिंकू ने बताया कि पैतृक सम्पति में दहेज़ के तौर पर इनके पिता ने हिस्सा दे दिया है। इनकी शादी में दस लाख रुपया खर्च हुआ था।इस खर्च में भाइयों ने कोई एतराज नही किया था। जबकि उनका भी उन पैसों में हिस्सा था। अब जो सम्पत्ति है सब भाइयों का है। इनको हिस्सा ले कर भाइयों से विवाद नही चाहिए।
