बिहार राज्य के मुंगेर जिला से गोरेलाल मंडल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि बढ़ती जनसंख्या में पर्यावरण को संतुलित करना बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी लोगों को वृक्ष लगाना चाहिए। अभी जो फुल पौधे लगाए जाते हैं इससे पर्यावरण संतुलित नहीं हो पाता। इसलिए कभी बहुत अधिक बारिश होगी, कभी सूखा पड़ेगा, और किसानों की समस्या भी होगी। वे अपने घर के पास की जमीन पर आम का एक पौधा लगा रहे हैं, जो प्रदुषण बचाव के साथ-साथ मनुष्य के लिए भी छायादार होगा.सभी को वृक्ष लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण संतुलित सके

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से गोरेलाल मंडल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की पहले के मुकाबले अभी की राजनीति काफी बदल गई है। पहले के समय में पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी का टिकट दिया जाता था, पर अभी के समय में ऐसा नहीं है।

29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती है। मेजर ध्यानचंद को उनके अद्वितीय हॉकी कौशल और खेल के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाता है। उन्होंने भारत को हॉकी में कई अंतरराष्ट्रीय जीत दिलाकर देश का गौरव बढ़ाया है। आज के दिन खेल के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले खिलाड़ियों को भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करते हैं। बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से,स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाता है। जगह - जगह खेल के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाता है। दोस्तों , खेल प्रतिस्पर्धा और मनोरंजन के दायरे से परे हैं। उनमें जीवन बदलने, चरित्र निर्माण करने और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने की शक्ति है।आइए आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हम प्रण करें कि हम खेलेंगे और लोगों को खेलने के लिए प्रेरित करेंगे। मोबाइल वाणी परिवार की तरफ से राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से गोरेलाल मंडल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की अभी कुछ राज्य में चुनाव होने वाले है, और इस आगामी चुनाव को लेकर बहुत सारे फेरबदल देखने को मिलेंगे। जिस नेता या मंत्री को जहाँ पर फयदा दिखेगा वो वहां पर अपनी पार्टी बदल लेंगे। ये पहले से ही होते आया है और इसमें हम या आप कुछ नहीं कर पाएंगे

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से गोरेलाल मंडल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की जो चुनाव लड़ते है या जो राजनीती करते है, वो किसी के बारे में नहीं सोचते है। उन्हें केवल अपने स्वार्थ की पड़ी रहती है। सांसद, मंत्री और विधायक जिन्हे राज्यसभा में जाना होता है, वे केवल अपने काम के लिए सोचते हैं, वे अपने फायदे के बारे में सोचते हैं। वो सिर्फ वोट लेने के लिए जनता का विश्वास जीतते है

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से गोरेलाल मंडल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बरसात के पानी का जल संरक्षण कर के किसानों को लाभ उठाना चाहिए। पिने का पानी साफ़ रखना चाहिए। ग्रामीण इलाकों में पहले नदी और नहर के पानी को बांध कर के रखा जाता था। बाद में किसान इस पानी से सिंचाई करते थे।अब किसान तकलीफ उठा लेते हैं,मगर पानी जमा करने के बारे में नही सोचते हैं । मनरेगा में जन प्रतिनिधि अपने तरीके से काम करवाते हैं और अपने लोगों को ही सिंचाई की सुविधा देते हैं। बाकि लोगों को सिंचाई करने नही मिलता है

Transcript Unavailable.

इस एपिसोड के मुख्य विषय, वर्षा जल संग्रहण, को दर्शाता है। "बूंद-बूंद से सागर" मुहावरा छोटे प्रयासों से बड़े परिणाम प्राप्त करने की भावना को व्यक्त करता है। यह श्रोताओं को प्रेरित करता है कि वर्षा की हर बूंद महत्वपूर्ण है और उसका संग्रहण करके हम बड़े बदलाव ला सकते हैं। क्या आप वर्षा जल को इक्कट्ठा करने और सिंचाई से जुडी किसी रणनीति को अपनाना चाहेंगे? और क्या आपके समुदाय में भी ऐसी कहानियाँ हैं जहाँ लोगों ने इन उपायों का इस्तेमाल करके चुनौतियों का सामना किया है?

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...