प्रखंड राष्ट्रिय जनता दल ने स्थापना दिवस मनाया।इस अवसर पर कई लोग शामिल थे।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
यात्री शेड के नीचे राष्ट्रीय जनता दल ने स्थापना दिवस मनाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
मुंगेर : झारखंड में मोब लॉन्चिंग के घटना में मारे गए तबरेज़ अंसारी के हत्यारों को फांसी की सज़ा दिलाने के लिए मुंगेर में महिलाओं ने निकाली रैली, तबरेज़ के हत्यारों को फांसी की सज़ा देने की मांग और नारों के साथ रैली निकाल कर डीएम को सौंपा जाएगा मेमोरेंडम ।
क्षेत्रीय उच्चतर माध्यमिक भौतिकी विज्ञान आचार्य कार्यशाला का आयोजन ज्ञान के क्षेत्र में दुनिया की दृष्टि भारत की ओर है। भौतिकी विषय में नित्य नए-नए प्रयोग हो रहे हैं । भैया-बहनों को इससे अवगत कराएं। अच्छाई की कोई सीमा नहीं होती। नई शिक्षा नीति में प्रशिक्षण की बात कही गई है। इस तरह के कार्यशाला से नई-नई बातों को सीखने का अवसर मिलता है। कक्षा-कक्ष में जाने से पहले स्वयं की तैयारी आवश्यक है। स्वयं पढ़ें और भैया बहनों को भी नवीनतम एवं आधुनिक जानकारी दें। उक्त बातें सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर में भारती शिक्षा समिति, बिहार के तत्वावधान में आयोजित क्षेत्रीय उच्चतर माध्यमिक भौतिकी विज्ञान आचार्य कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में बिहार एवं झारखंड से आए भौतिकी विषय के आचार्यों को संबोधित करते हुए विद्या भारती के राष्ट्रीय सह मंत्री डॉ कमल किशोर सिन्हा ने कही।इसके पूर्व विषय प्रवेश कराते हुए भारती शिक्षा समिति, बिहार के सह-सचिव प्रकाशचंद्र जायसवाल ने कहा कि शिक्षा ऐसी हो जो बच्चों को नई दिशा देने का कार्य करे तथा परिणाममूलक हो। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति को सर्वप्रथम ऐसे व्यक्ति के निर्माण के बारे में सोचना चाहिए जो राष्ट्र के विकास में योगदान कर सके। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में निर्मल कुमार जालान ने कहा कि आचार्य अपने ज्ञान का संवर्द्धन करें एवं बच्चों को नित्य नूतन प्रयोग से अवगत कराएं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या भारती के राष्ट्रीय सह मंत्री कमल किशोर सिन्हा, भारती शिक्षा समिति बिहार के सह सचिव प्रकाश चंद्र जायसवाल, कार्यक्रम के अध्यक्ष निर्मल कुमार जालान, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव अमरनाथ केशरी, प्रोफेसर के• एन• राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथि परिचय प्रधानाचार्य नीरज कुमार कौशिक ने किया वहीं कार्यक्रम का गरिमामय संचालन सरस्वती विद्या मंदिर मुजफ्फरपुर के प्रधानाचार्य ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यशाला में भौतिकी विज्ञान से संबंधित शिक्षण सहायक सामग्री का निर्माण, भौतिकी विषय के कार्यक्षेत्र, प्रकृति, महत्त्व प्रयोगात्मक प्रदर्शन, क्रिया कलाप तथा अन्यान्य योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही मॉडल क्लास भी होगा जिसमें प्रतिभागी आचार्य अपनी शंका का समाधान भी करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य रामनरेश पांडे, उप प्रधानाचार्य उज्जवल किशोर सिन्हा, क्षेत्रीय बालिका शिक्षा संयोजिका कीर्ति रश्मि, प्रांतीय सोशल मीडिया प्रमुख संतोष कुमार, कार्यक्रम प्रमुख डॉ0 नंदकिशोर मधुकर एवं कार्यक्रम प्रमुख विशाल कुमार उपस्थित थे।
मुफसिल थाना क्षेत्र में तथाकथित पत्रकार बताने वाले अवैध उगाही के मामले में मुफसिल थाना के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर फर्जी पत्रकार को पुलिस ने दबोचा। फर्जी पत्रकार हवेली खड़कपुर के प्रेम कुमार उर्फ मिथिलेश कुमार बताया जा रहा है बरहाल पुलिस द्वारा पूछताछ किया जा रहा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
7 जुलाई को तारापुर रामस्वारथ कॉलेज में होने वाले नागरिक सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह को लेकर संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित चेम्वर आंफ कॉमर्स अध्यक्ष मनोज साह के आवास में एनडीए गठबंधन का बैठक लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश सिंह, भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय,के द्वारा संयुक्त रुप से बैठक आयोजित किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बजट की बात आते ही आम लोगों से लेकर खास लोगों तक सभी के मन में तरह-तरह की उम्मीद है और आशंकाएं तैरने लगती है. ऐसा हो भी क्यों ना जेब ढीली होने की चिंता हर किसी को सताने लगती है। जो बजट से उम्मीद बांधना स्वभाविक है,आज पहली बार एक महिला वित्त मंत्री बजट पेश कर रही है लेकिन सवाल लाजिमी है कि क्या भयावह चुनौतियों से निपटने में बजट कारगर होगा। वह भी ऐसे समय में जब विकास दर पिछले 5 साल के सबसे निचले स्तर पर है। इतना ही नहीं इस समय देश में बेरोजगारी दर विगत 45 सालों से शीर्ष पर है,शिक्षित ही नहीं उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्ति भी स्थाई रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है.इसका कारण स्पष्ट है कि सरकार न तो रोजगार सृजन करा रही है और न ही विभागों के निजीकरण प्रक्रिया को रोक पा रही है. हमारे देश के आंकड़े बताते हैं कि पंचानवे फीसदी युवा अपनी जीवन का सर्वश्रेष्ठ समय उद्यमशीलता की बजाय नौकरी की तलाश में बर्बाद कर देते हैं। और हालात ऐसे भी है कि पूंजी के अभाव में उद्यमशीलता दूर की कौड़ी नजर आती है। इससे यह साफ है की यह वक्त सुधारों पर जोर देने का है और सुधार इस तरह हो कि रोजगार और विकास के साथ-साथ आम आदमी की बुनियादी जरूरतें भी पूरी हो सके।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बिहार राज्य के स्कूलों में मौलिक और नैतिक शिक्षा का ना मिलना सामाजिक चर्चा के लिए समय ना होना सामाजिक ढ़ाँचे में नकारात्मक बदलाव, रोजगार की कमी और योग्यता के अनुसार नौकरी नहीं मिलना आजकल के नौजवानों को धैर्य बिगाड़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनी अमेज़न का गठन आज ही के दिन हुआ था।इसकी शुरुआत वर्ष 1994 को हुई थी।
धरहरा प्रखंड मे वर्षा होने से एक बार फिर से आशा की जा रही है की फसल अच्छी हो सकती है।इसी उम्मीद के साथ किसानो के मध्य धान के बीज लगाने का काम जोरो पर है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
