दिनांक 07.12.2019 दिन शनिवार को सरस्वती शिशु वाटिका नाथनगर भागलपुर के प्रांगण में पूर्व प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य का विदाई सम्मान समारोह किया गया । विद्यालय के अध्यक्ष डॉ चन्द्र भूषण सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य प्रधानाचार्य के साथ साथ एक सफ़ल अध्यापक भी थे ।जब से इस विद्यालय में आए थे एक अच्छे प्रधानाचार्य होने की सभी जिम्मेदारियों को पूरी प्रतिबद्धता से पालन किया ।उन्होंने कहा कि आपका कठिन परिश्रम आज विद्यालय में दिख रहा है ।आपने समय समय पर विद्यालय विकास हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए सुझाव देते रहे हैं ।विद्यालय परिवार आपका आभारी है । मंच संचालन विभा दीदी द्वारा एवं अतिथि परिचय शिवदानी चौधरी द्वारा किया गया ।भैया/बहन एवं आचार्य आचार्या द्वारा पूर्व प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य के व्यक्तित्व के बारे में बताया गया ।धन्यवाद ज्ञापन वर्तमान प्रधानाचार्य अजीत कुमार द्वारा किया गया । इस अवसर पर डॉ चन्द्र भूषण सिंह, डॉ मनोज कुमार, सियाराम दास, प्रभाष मिश्र, शशि भूषण मिश्र, शिवदानी चौधरी, राजेश कुमार गुप्ता, ब्रजेश,विभा,विनीता, एवं समस्त आचार्य/आचार्या उपस्थित थे । मीडिया प्रभारी भागलपुर विभाग से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।

लाश जलाने गए व्यक्ति की गंगा में डूबने से मौत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के पूर्वी टोला भदौरा से सती द्वार एवं लक्ष्मीपुर होते हुए बरियारपुर भागलपुर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले बाईपास सड़क का शिलान्यास माननीय ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार जी ने किया था। अब इस सड़क पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हवेली खरगपुर के परसंडो हाई स्कूल के सामने ऑटो एवं मोटरसाइकिल के बीच टक्कर होने से एक युवक जख्मी हो गया। उसे आनन-फानन में हवेली खरगपुर अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर उसे अच्छे उपचार के लिए मुंगेर रेफर कर दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खरगपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बहेरा पंचायत के आठ नंबर वार्ड में हर घर नल जल योजना 6 महीना से लंबित पड़ा हुआ था।इस खबर को मुंगेर की आवाज पर लगभग दस दिन पहले चलाया गया था। और अब असर यह देखने को मिला की पंचायत में पानी टंकी लग चुका है तथा पानी सप्लाई का काम भी तेजी से शुरु हो चुका है।

मुंगेर जिले के तारापुर प्रखंड के हरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में दिनांक 5.12.2019 को एक वृद्धा के शव को जलाने के लिए गए लोगों में से एक व्यक्ति की गंगा में नहाने के क्रम में डूब जाने से मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

धरहरा प्रखंड के लगभग सभी विद्यालय में अंडे का उपयोग कम कर दिया गया है और सेब का सेवन बच्चे को अत्याधिक रूप से कराया जा रहा है जबकि सरकार के द्वारा ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो बच्चे फल खाते हैं अर्थात शाकाहारी हैं उनको दिया जाएगा लेकिन विद्यालय प्रधानाध्यापक के द्वारा सेब का सेवन जबरन रूप से कराया जा रहा है क्योंकि अंडे का कीमत ₹7 हो गया है इसलिए अंडे को थाली से हटाया जा रहा है और सेब का उपयोग अत्याधिक रूप से कराया जा रहा है लगभग सभी विद्यालय में यही स्थिति बनी हुई है कुछ ऐसे विद्यालय हैं जहां पर अंडे का तो नाम भी नहीं है मोबाइल बानी माध्यम से अगली बार हम जानकारी देंगे किस किस विद्यालय में अंडे का सेवन बंद कर दिया गया है सस्ते रूप से अंडे और केले का उपयोग होता है इसलिए विद्यालय प्रधानाध्यापक के द्वारा अंडे को थाली से हटा दिया गया है और सेव और केले का उपयोग कराया जा रहा है प्रधानाध्यापक की बर्बरता कहा जाए तो कम ही पड़ेगा धन्यवाद

मुंगेर जिला स्थापना सह मुंगेर महोत्सव के अवसर पर बॉलीवुड के हास्य कलाकार सुनील पाल ने मुंगेर परिसदन में प्रेस वार्ता कर बताया कि हम सभी कॉमेडियन के गुरु लालू प्रसाद हैं ।हम जब भी बिहार आते हैं तो हमें खुशी मिलती है कि हमारे कॉमेडियन के महागुरु लालू प्रसाद का यह जन्म स्थल है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

खेलते-खेलते अचानक बच्चे का पैर फिसल गया और वह कुँए में गिर गया। बच्चे सब शोरगुल करने लगे उसके बाद ग्रामीण दौड़ के आये। जब तक बच्चे को निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर जमालपुर मुख्य मार्ग पर दशरथपुर रेलवे स्टेशन के समीप जमालपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाईक ने साईकिल सवार को धक्का मार दिया। जिससे बाईक सवार सहित साईकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।