बिहार राज्य के मुंगेर जिले के हवेली खरगपुर से लक्ष्मण कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बहेरा पंचायत के आठ नंबर वार्ड में हर घर नल जल योजना 6 महीना से लंबित पड़ा हुआ था।इस खबर को मुंगेर की आवाज पर लगभग दस दिन पहले चलाया गया था। और अब असर यह देखने को मिला की पंचायत में पानी टंकी लग चुका है तथा पानी सप्लाई का काम भी तेजी से शुरु हो चुका है।
