दिनांक 07.12.2019 दिन शनिवार को सरस्वती शिशु वाटिका नाथनगर भागलपुर के प्रांगण में पूर्व प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य का विदाई सम्मान समारोह किया गया । विद्यालय के अध्यक्ष डॉ चन्द्र भूषण सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य प्रधानाचार्य के साथ साथ एक सफ़ल अध्यापक भी थे ।जब से इस विद्यालय में आए थे एक अच्छे प्रधानाचार्य होने की सभी जिम्मेदारियों को पूरी प्रतिबद्धता से पालन किया ।उन्होंने कहा कि आपका कठिन परिश्रम आज विद्यालय में दिख रहा है ।आपने समय समय पर विद्यालय विकास हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए सुझाव देते रहे हैं ।विद्यालय परिवार आपका आभारी है । मंच संचालन विभा दीदी द्वारा एवं अतिथि परिचय शिवदानी चौधरी द्वारा किया गया ।भैया/बहन एवं आचार्य आचार्या द्वारा पूर्व प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य के व्यक्तित्व के बारे में बताया गया ।धन्यवाद ज्ञापन वर्तमान प्रधानाचार्य अजीत कुमार द्वारा किया गया । इस अवसर पर डॉ चन्द्र भूषण सिंह, डॉ मनोज कुमार, सियाराम दास, प्रभाष मिश्र, शशि भूषण मिश्र, शिवदानी चौधरी, राजेश कुमार गुप्ता, ब्रजेश,विभा,विनीता, एवं समस्त आचार्य/आचार्या उपस्थित थे । मीडिया प्रभारी भागलपुर विभाग से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।