श्रोताओं मंदी का मकड़जाल ऐसा है कि पलायन मजदूर को मनरेगा से भी निराशा ही हाथ लगी और वह मजदूर शहर में भी आज भी दर-दर की ठोकरें खाने को लाचा और विवश है शहर से नौकरी से छपने के बाद वह अपने गांव जब वापस पहुंचे तब वह काम की तलाश में मनरेगा का हाथ पकड़ने गया लेकिन मनरेगा में भी काम बरसों से बंद होने के कारण वहां से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी विस्तारपूर्वक जाने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

हवेली खरगपुर के मजदूर राजेंद्र सिंह साथ में उनका राजीव कुमार नीलेश पटेल पप्पू सुनील संतोष इत्यादि बैठे हुए थे उनसे जब बात की तो उन्होंने दूसरे प्रदेश में बिहार के मजदूरों के साथ किस प्रकार का भेदभाव किया जाता है उन्होंने अपने साथ हुए भेदभाव के बारे में विस्तृत रूप से बताया अगर वहां पर रोजगार नहीं मिलता है अगर वह घर चले आते हैं गांव तो बच्चे का पालन पोषण के लिए नरेगा में कम करते हैं नरेगा में भी हमेशा काम नहीं मिलने से घर का चिंता हमेशा बना रहता है अगर काम भी मिल जाए तो पैसा सही समय पर नहीं मिलता है जिसके कारण से मजदूरी के लिए इधर उधर जाना पड़ता है मैं मुंगेर की आवाज से लक्ष्मण कुमार सिंह

तारापुर प्रखंड के बेलबीहमा में श्री श्री 108 राम धुन यज्ञ का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत और नाकी पंचायत में सिंचाई के लिए पोल एवं तार 6 महीना पहले बिछाया गया सरकार का लक्ष्य हर खेत तक बिजली पहुंचाने का लेकिन कार्य अभी आधा अधूरा पड़ा हुआ है कोई भी विभागीय कर्मचारी 6 महीनों से देखने तक नहीं आया है पोल एवं तार जैसे तैसे खेतों में पड़ा हुआ है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में दिन प्रतिदिन कनकनी एवं कुहांसे से ठंढ बढ़ते ही जा रही है। इसके चलते आम जानो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

हवेली खड़कपुर में ठंड ने बढ़ाई गरीबों का परेशानी सीतलहरी से ठंड बढ़ चुकी है उन लोगों को ज्यादा परेशानी हो रहा है जिनको रहने के लिए सही से मकान नहीं है पहनने के लिए कपड़ा नहीं आया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चंपा चक नदी के पास महानदी का कैनाल टूटने से पुल टूट गया है जिससे कि लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है। पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

ठंड के प्रकोप से तेतिया बंबर क्षेत्र में ग्रामीणों का बुरा हाल है सुनने के लिए क्लिक करें।

धरहरा(संवाददाता):धरहरा प्रखंड के धरहरा एवं फुलका में राजद कार्यकर्ताओ ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ किया घंटो सङक जाम।राजद के वरीय नेता विनय कुमार यादव व धरहरा प्रखंड के राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव के नेतृत्व में धरहरा-दशरथपुर व दशरथपुर-जमालपुर मुख्य सङक को जाम किया गया।वहीं धरहरा मे राजद कार्यकर्ताओ ने घूम-घूमकर बाजार की दुकानों को भी बंद करवाया एवं नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया।नारेबाजी के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुर्दाबाद के साथ-साथ नरेन्द्र मोदी एवं अमित शाह मुर्दाबाद का भी नारा लगाया।राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश के लिए घातक है,इससे घुसपैठियो का मनोबल बढेगा।उनकी पार्टी इस कानून का हमेशा बिरोध करती रहेगी।जगदीशपुर डाक बंगले के समीप जाम कर रहे राजद नेता रामबालक यादव,हिमांशु कुमार निराला,पूर्व प्रखंड प्रमुख अशोक यादव,राजद नेतृ उर्मिला देवी सहित जाम पर बैठे लोगों को धरहरा थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने समझा-बुझाकर जाम तोरबाया।इस मौके पर धरहरा बीडीओ डां प्रभात रंजन,धरहरा सीओ अबुल हुसेन दल बल के साथ हर परिस्थिति से निपटने के लिए तत्पर दिखे।

बन्द के दौरान युवा राजद महासचिव ने कहा कि देशहित मे विभाजनकारी नीतियां कभी भी स्वीकार्य नही होंगी और इसे लेकर आंदोलन की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। पूरी जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।