दलित पिछङा अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के उपाध्यक्ष फैसल अहमद से बात को विस्तार से सुनने के लिये ऑडियो पर क्लिक कीजिए ।
दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के प्रधान महासचिव संजय पासवान कहते है कि संविधान के साथ छेड़छाड़ करने के लिए CAA और NRC जैसे कानून का सहारा ले रही है वर्तमान सरकार। ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी बात।
मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कन्हैया टोला में एक व्यक्ति गौशाला मार्केट में शिवम सोनम वॉच के मालिक भगत केशरी ने अपनी पत्नी आशा देवी और तीन बेटियों शिवरानी, ( 16 वर्ष ) शिवरण ( 14 वर्ष ), सोनम ( 12 वर्ष ) सहित बूढ़ी माँ ( 90 वर्ष ) का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और खुद चार मंजिला छत पर से कूद कर अपनी आत्महत्या की कोशिश की पर वो बच गया। उसे मामूली रूप से चोटें आई हैपुलिस ने भरत केशरी को गिरफ्तार कर लिया है। मकर संक्रांति का त्योहार मनाने के बाद इन्टरमीडिएट का छात्र पुत्र शिवम कुमार इंजीनियरिंग की तैयारी करने पटना चले जाने के कारण उसकी जान बच गई। भरत केशरी के साढू आसनसोल जमुरिया । निवासी रतन लाल केेेशरी का दो पुत्र ऋतिक केशरी ( दूकान में रहता है ) व राजीव उर्फ रौशन केेेशरी ( यहीं रहकर पढ़ता है ) की उसने जान वक्स दिया। राजीव उर्फ रौशन केेेशरी ने बताया कि मौसा दूकान का बॉण्ड पेपर खोज रहा था और सबसे पूछ रहा था । किसी को मालूम नहीं रहने के कारण नहीं बता रहा था।
जामिया दिल्ली से CAA और NRC को लेकर उठे विरोध के स्वर से स्वर मिलाते हुए मुंगेर की जनता ने भी समर्थन देते हुए शहर के अब्दुल हामिद चौक पर अनिश्चित कालीन धरने की शुरुआत की है इस मौके पर गुल्ज़ारपोखर मस्जिद के इमाम मौलाना अहमद बुखारी साहेब से विस्तार से बाते हुई। अभी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मानव श्रृंखला को सफल बनाने हेतु सरकार के नुमाइंदो ने धरहरा प्रखंड मे अपनी पूरी ताकत झोक दी है।इसी संदर्भ मे सदर अनुमंडल पदाधिकारी खगेशचंद्र झा ने एन एच 80 स्थित मध्य विधालय हेमजापुर मे जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति,दहेज समाप्ति तथा बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड के सभी पदाधिकारीयो की मौजुदगी मे आँगनबाडी़ सेविकाओ,शिक्षको ,जीविका,व अन्य कर्मीयो को आगामी 19 जनवरी को सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम मानव श्रृंखला मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम को ग्रामीणो व बुद्धीजीवियो के सहयोग से सफल बनाने का आहवान किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
गंगटा थाना क्षेत्र के गंगटा पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन में मुखिया फूलकुमारी देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार के संयुक्त रूप से पचास गरीब सहायक वृद्ध जनो के बिच कम्बल वितरण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मानव श्रृंखला को इतिहासिक बनाने को लेकर प्रखंड स्तरीय तक जयदु बैठक आयोजित की गई। जिला के मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय में विभिन्न प्रकोष्ट की बैठक हुई उस अध्यक्षता के जिला अध्यक्ष संतोष सायनी ने की बैठक में कहा की पार्टी के जो भी कार्यकर्त्ता पंचायत एवं प्रखंड में रहते हैं उसकी क्षेत्र ने मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोग के साथ भागीदारी लेना चाहिए
सदर अस्पताल, मुंगेर के परिवार कल्याण परामर्शदाता योगेश सिंह से मिशन परिवार विकास अभियान और परिवार नियोजन के संबंध में हुई विशेष बातचीत। विस्तार से सुनने के लिए अभी ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार के मुंगेर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या (Murder) कर दी. व्यक्ति ने मां, पत्नी और तीन बेटियों को गला दबाकर मार दिया. इसके बाद उसने खुद भी मकान की छत से छलांग लगा दी. हालांकि इस घटना में वो बुरी तरह के घायल हो गया. फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
महेश बिंद से मोबाइल वाणी पर सीधे बातचीत का अंश
