मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कन्हैया टोला में एक व्यक्ति गौशाला मार्केट में शिवम सोनम वॉच के मालिक भगत केशरी ने अपनी पत्नी आशा देवी और तीन बेटियों शिवरानी, ( 16 वर्ष ) शिवरण ( 14 वर्ष ), सोनम ( 12 वर्ष ) सहित बूढ़ी माँ ( 90 वर्ष ) का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और खुद चार मंजिला छत पर से कूद कर अपनी आत्महत्या की कोशिश की पर वो बच गया। उसे मामूली रूप से चोटें आई हैपुलिस ने भरत केशरी को गिरफ्तार कर लिया है। मकर संक्रांति का त्योहार मनाने के बाद इन्टरमीडिएट का छात्र पुत्र शिवम कुमार इंजीनियरिंग की तैयारी करने पटना चले जाने के कारण उसकी जान बच गई। भरत केशरी के साढू आसनसोल जमुरिया । निवासी रतन लाल केेेशरी का दो पुत्र ऋतिक केशरी ( दूकान में रहता है ) व राजीव उर्फ रौशन केेेशरी ( यहीं रहकर पढ़ता है ) की उसने जान वक्स दिया। राजीव उर्फ रौशन केेेशरी ने बताया कि मौसा दूकान का बॉण्ड पेपर खोज रहा था और सबसे पूछ रहा था । किसी को मालूम नहीं रहने के कारण नहीं बता रहा था।
