हवेली खरगपुर क्षेत्र में सुबह-सुबह शराब पीकर शराबियों ने बिहार सरकार नीतीश कुमार का विरोध किया उन्होंने बिहार सरकार का कानून का विरोध किया शराबियों ने सरकार से पूछा शराब का बिक्री बंद नहीं हुआ है दहेज प्रथा बंद नहीं हुआ है बाल विवाह बंद नहीं हुआ है पॉलिथीन बंद नहीं हुआ है तो मानव श्रृंखला किस बात की नीतीश कुमार का एक भी कम धरातल पर नहीं आया है मैं इसका विरोध करता हूं उसके बाद शराबी खुद जमीन पर गिर गया
आल इंडिया रेवोल्यूशनरी स्टूडेंट मूवमेंट के संस्थापक तारिक अनवर क्या कहते है हामिद चौक पर चल रहे है अनिश्चितकालीन धरने पर। ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी बात।
धरहरा (संवाददाता):मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर उत्कमित विद्यालय ईटवा दशरथपुर के सभागार में प्रधानाध्यापक गुरूदेव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में शिक्षक,संबंधिति पंचायत के जनप्रतिनिधि टोला सेवक ,जीविका एवं ग्रामीणों व बुद्धिजीवियो ने सपथ लिया कि 19 जनवरी रविवार को होने वाले मानव शृंखला मे ईटवा पंचायत से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी होगी,ताकि सरकार द्वारा जल जीवन हरियाली,दहेज समाप्ति,बाल-विवाह उन्मूलन,नशामुक्त बिहार बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस समाज मे फैली कुरीतियों को दूर भगाकर बिहार को और राज्यो की अपेक्षा खुशहाल बिहार बनाया जा सके। बैठक के उपरांत सभी जनप्रतिनिधियों ,शिक्षकों व छात्र-छात्राओ ने रेडक्रास दशरथपुर की मैदान मे मानव शृंखला का अभ्यास किया। मौके पर राजन साह,पप्पू मंडल,डां सुशान्त कुमार,मिलन पटेल,नरेन्द्र पटेल,संतोष कुमार,राजेन्द्र साह,रीना,जयचन्द,पिंकी कुमारी,पार्वती देवी,रेशमी कुमारी,नीता आर्य, नूतन सिन्हा,अर्चना कुमारी,आशा कुमारी,उषा कुमारी ,कुमारी कल्पना,रंजना कुमारी टोला सेवक चन्द्रशेखर,प्रीति,सुनीता व छात्र-छात्राओ ने मिलकर मानव शृंखला बनाकर लोगों जागरूक किया।
केंद्र सरकार द्वारा लाऐं गए एनसीआर सीएए , एनपीआर एक्ट संविधान विरोधी। सुने पूर्व बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव का अंश।
हवेली खड़कपुर के उच्च विद्यालय ग़ालिमपुर में कल होने वाले मानव श्रृंखला का अभ्यास कराया गया छात्र एवं छात्राएं को
नरेश आनंन्द
CAA, NRC और NPR के विरोध में जारी अनिश्चितकालीन धरना के दूसरे दिन महिलाओं की भी भागीदारी बहुतायत में
CAA, NRC और NPR के विरोध में जारी अनिश्चितकालीन धरना के दूसरे दिन महिलाओं की भी भागीदारी बहुतायत में देखने को मिल रही है मोबाइल वाणी से बात करते हुए महिलाओं ने बेबाकी से अपनी राय जाहिर की। ऑडियो पर क्लिक करें और सुने पूरी बात।
धरहरा प्रखंड के ईटवा पंचायत में हटिया चौक पर पुलिया मरम्मती का विरोध किया जा रहा है। आसपास के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने मरम्मती का विरोध करते हुए,पुलिया के निर्माण की मांग कर रहे है।विशेष जानकारी के लिए आडियो सुने।
टेटिया बम्बर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नए प्रभारी श्री उपेंद्र प्रसाद ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर टेटिया बम्बर प्रखंड के गणमान्य एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री लक्षमण प्रसाद सिंह ने उनका फूलों से स्वागत किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य शिक्षा संघर्ष समन्वय समिति टेटिया बम्बर इकाई की एक बैठक राजकीय बुनियादी विद्यालय टेटिया बम्बर में संपन्न हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
