धरहरा (संवाददाता):मानव श्रृंखला को सफल बनाने को लेकर उत्कमित विद्यालय ईटवा दशरथपुर के सभागार में प्रधानाध्यापक गुरूदेव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में शिक्षक,संबंधिति पंचायत के जनप्रतिनिधि टोला सेवक ,जीविका एवं ग्रामीणों व बुद्धिजीवियो ने सपथ लिया कि 19 जनवरी रविवार को होने वाले मानव शृंखला मे ईटवा पंचायत से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी होगी,ताकि सरकार द्वारा जल जीवन हरियाली,दहेज समाप्ति,बाल-विवाह उन्मूलन,नशामुक्त बिहार बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस समाज मे फैली कुरीतियों को दूर भगाकर बिहार को और राज्यो की अपेक्षा खुशहाल बिहार बनाया जा सके। बैठक के उपरांत सभी जनप्रतिनिधियों ,शिक्षकों व छात्र-छात्राओ ने रेडक्रास दशरथपुर की मैदान मे मानव शृंखला का अभ्यास किया। मौके पर राजन साह,पप्पू मंडल,डां सुशान्त कुमार,मिलन पटेल,नरेन्द्र पटेल,संतोष कुमार,राजेन्द्र साह,रीना,जयचन्द,पिंकी कुमारी,पार्वती देवी,रेशमी कुमारी,नीता आर्य, नूतन सिन्हा,अर्चना कुमारी,आशा कुमारी,उषा कुमारी ,कुमारी कल्पना,रंजना कुमारी टोला सेवक चन्द्रशेखर,प्रीति,सुनीता व छात्र-छात्राओ ने मिलकर मानव शृंखला बनाकर लोगों जागरूक किया।
