बिहार के मुंगेर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या (Murder) कर दी. व्यक्ति ने मां, पत्नी और तीन बेटियों को गला दबाकर मार दिया. इसके बाद उसने खुद भी मकान की छत से छलांग लगा दी. हालांकि इस घटना में वो बुरी तरह के घायल हो गया. फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।