बरियारपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जिला अधिकारी ने महगामा पंचायत में सरकारी योजनाओं मे व्यापक पैमाने पर हुई अनियमितता को देखते हुए संबंधित पंचायत के पंचायत जनप्रतिनिधि व योजना से जुड़े संबंधित कर्मीयो के विरुद्ध कारवाई करने का आदेश दिया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खड़गपुर शहर को जीवन दान देने वाली मनी नदी आज अपने दुर्भाग्य पर रो रही है। अनावश्यक तरीके से नदी के दोनों और अतिक्रमण कर लिया गया है। शहर के जितने भी गंदे नली है सबका पानी इसी नदी में गिरता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ऐपवा की राज्य अध्यक्ष केंद्रीय कमिटी सदस्य भाकपा माले सरोज चौबे ने अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक सरकार अपने कानूनों को वापस नहीं लेगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
यदि आपके नवजात का वजन जन्म से ही कम हो, वह आसानी से रोगों की चपेट में आ रहा हो तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। घर पर ही इसका आसान ईलाज उपलब्ध है। इससे बचाव के लिए कंगारू मदर केयर एक प्रभावी देखभाल है। जिसमें माता या पिता द्वारा नवजात को सीने से लगाकर शरीर की गर्मी प्रदान की जाती है. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला में सामुदायिक स्तर पर महिलाओं को कंगारू मदर केयर के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. ठंड के मौसम में हाइपोथर्मिया का अधिक ख़तरा जिला सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर चौधरी ने बताया जन्म के बाद शिशु के शरीर के तापमान को निरंतर नियंत्रित करने की जरूरत होती है. शरीर के तापमान का अचानक गिर जाना भी शिशु के लिए जानलेवा हो सकता है. इसे चिकित्सकीय भाषा में हाइपोथर्मिया कहा जाता है. ठंड के मौसम में नवजात को हाइपोथर्मिया का खतरा अधिक रहता है. इससे बचाव के लिए कंगारू मदर केयर एक सरल एवं प्रभावी उपाय है. इससे शिशु को गर्माहट मिलती है. साथ ही कम वजन वाले नवजात के वजन में भी बढ़ोतरी होती है. कमजोर शिशुओं की हो रही लगातार ट्रैकिंग केयर इंडिया के मानसून मोहंती ने बताया कमजोर नवजात शिशुओं की लगातार ट्रैकिंग कर कंगारू मदर केयर अपनाने के बाबत परिवार से जानकारी ली जाती है. यदि वे ऐसा नहीं कर रहे हो तो उन्हें इसके फायदे के बारे में बताया जाता है. कंगारू मदर केयर से कमजोर बच्चे का वजन बढ़ता है. उसे ठंड से बचाया जा सकता है. बच्चे के शरीर का तापमान स्थिर रहता है. माताओं को नियमित एवं सिर्फ स्तनपान के लिए प्रोत्साहित किया जाता है. इसका असर नवजात के स्वास्थ्य पर सकारात्मक रूप से पड़ता है. नाभि स्थल का सूखा रखना बेहद जरुरी होता है ताकि नवजात को किसी भी प्रकार के संक्रमण का खतरा न रहे. किसी भी प्रकार का तेल या क्रीम इत्यादि का प्रयोग नाभिस्थल पर नहीं करना चाहिए. नवजात को कम से कम सात दिनों के बाद ही नहलाना चाहिए. इसलिए जरूरी है कंगारू मदर केयर शिशु के जन्म के तुरंत बाद उनपर कई तरह के रोग हमला करते हैं. जिस तरह स्तनपान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है उसी तरह कंगारू मदर केयर भी बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित करता हे. साथ ही कंगारू मदर केयर विधि से बच्चे के शरीर का तापमान स्थिर रहता है. कंगारू मदर केयर तकनीक में मां नवजात को अपने सीने से चिपका कर रखती है. कंगारू मदर केयर पिता भी दे सकते हैं. मां या पिता कंगारू मदर केयर दे रहें हो तो अपनी छाती को अच्छी तरह साफ कर लें. छाती खुली होने से ही बच्चे तक वह तापमान पहुंच पायेगा जो उसके लिए जरूरी है.
हवेली खरगपुर के बाल विद्या विकास अकैडमी में 26 जनवरी को लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे नाटक कला के द्वारा लोगों को देश की आजादी के बारे में बताएंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सीएए,एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ राजद कयोकर्त व, दलित ,मुसलमानो के आलावा आम पब्लिक के द्वारा प्रखंड कार्यालय गोगरी मे गरुवार के दिन एक दिवसीय धरना दिया गया , राजद प्रखण्ड अधयक्ष ,कैलश चंद्र यादव, मुख्तार राइन , गुड्डर सेठ ,युवा कायकर्ता नावीन कुमार ,पूर्व राजद यदव ,दीवाकर र्शमा नजजावन सभा के मों मोईन साह ,शीव शंकर ठाकूर मों ओ कील आदि लोगों ने धङना में हिससा लिया । अधियक्ष के अलाबे सेकड़ो राजद कार्यकर्त व आम जनता ने सरकार के बिल के खिलाप धरना मै शामिल हुऐ !
अनिश्चितकालीन धरने का आज सातवाँ दिन है और धरना स्थल पर लगातार महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की हजारों की संख्या में भीड़ देखी जा रही है।सभी अपने-अपने स्तर से अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रहे है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मुंगेर जिले के सुंदरपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य सबीन कुमार ने मोबाइल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस एक क्रांतिकारी नेता थे। जिन्होंने आज़ादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रभात फेरी, निबंध प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें याद किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मध्य विद्यालय सुंदरपुर के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी लगाई गई।जिसमें सौरमंडल के विषय में रितेश कुमार ने बताया मैनोमीटर के बारे में। अष्टम वर्ग के शुभम कुमार प्रियांशु कुमार ने बताया बायोगैस संयंत्र के विषय में। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
