मेडिकल एसोसिएशन की हड़ताल हुई खत्म। दवा दुकानें खुलने से लोगों की परेशानियाँ कम हो गयी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सड़क पर घुम रहा सांड़ अचानक आया स्कूटी के सामने जिससे चालक हुआ घायल। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जिला मुंगेर से संवाददाता अविनाश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए कहते है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिली एक्सपायरी दवाई के मामले में जांच को लेकर जिला मुख्यालय के 3 सदस्य टीम को गठित किया गया था। संवाददाता ने बताया कि जिला स्तरीय पदाधिकारी डॉक्टर प्रकाश चंद्र सिंह, डॉक्टर बी.के. सिंह और इंस्पेक्टर अजय कुमार पी.एस.सी पहुँचकर एक्सपायरी दवा को लेकर वहां के कर्मचारियों से घंटो तक बात-चित की। विदित हो कि 4 जनवरी को सिविल सर्जन डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने पीएससी कॉलेज में निरीक्षण किया था। इस एक्सपायरी दवा की जानकारी पत्रकार के द्वारा मिली थी। जिसमे एक्सपायरी दवा के चार कार्टून को सील कर लिया गया था। साथ ही मुंगेर ले जाकर उस वक्त सिविल सर्जन ने पीएससी दवा की जांच को लेकर 3 सदस्य टीम गठित कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।

टेटिया बंबर प्रखंड के बंगामा पंचायत के वार्ड संख्या 8 में जल नल योजना में लूट के मामले को लेकर ग्रामीणों ने जमकर किया विरोध। ग्रामीणों ने बताया कि नोटिस के बावजूद भी नहीं किया गया है कार्य वार्ड सदस्य और वार्ड समिति दोनों मिलकर पैसा का बंदरबांट कर लेते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

राज्य में प्रतिबंध के बावजूद लौहनगरी जमालपुर में अवैध लॉटरी टिकटों की बिक्री का धंधा फल-फूल रहा है।जिसमें शहर के कई धंधेबाज इस कारोबार से जुड़े हुए हैं।वहीं आदर्श थाना जमालपुर,ईस्ट कॉलोनी थानाक्षेत्र में कई लोग अवैध लॉटरी का कारोबार खुलेआम कर रहे हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लोजपा जिलाध्यक्ष राघवेंद्र भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सदस्यता अभियान तथा आगामी 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आहूत रैली को सफल बनाने के लिए 24 जनवरी को समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।यह बैठक गांधी चौक के निकट साई सेलिब्रेशन हॉल में होगी।इस बैठक में बिहार सदस्यता अभियान के संयोजक सह संसदीय बोर्ड के सदस्य संजय सिंह एवं मुंगेर प्रमंडल प्रभारी सह संसदीय बोर्ड के सदस्य हुलास पांडे उपस्थित रहेंगे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

आज का बैठक मुख्य उद्देश्य जननायक कपूरी ठाकुर जी का जयंती समारोह मानाने के लिए किया गया। उनका जो बताया हुआ मार्ग और उनके बताये गए आदर्श पर चलने का प्रयास कर रहे है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

खगड़िया जिला के गोगरी प्रखण्ड सहित जमलपुर बजार के सेकड़ो दवाई दुकानदारों ने लगातार तीन दिन 22, 23, 24 को दुकान बंद करने का फैसला लिया है। जिस कारण आम जनो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, यदि किसी बीमार को इनदिनों दवाई का जरूरत पड़ेगा तो काफी परेशानी का सामना पड़ेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

खगड़िया जिला के गोगरी के रामपुर पंचायत में स्वच्छता के नाम पर ढोंग हो रहा है।यहाँ वर्षों पहले बना पानी का टंकी शोभा बनकर रह गया है। लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल अब भी एक सपना बन कर रह गया है

खगड़िया जिला सहित पुरे इलाके में आज सुबह घना कोहरा दिखा साथ ही शीतलहर के कारण लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे है। कोहरा अधिक होने के कारण वाहन भी काफी सावधानी से चलाने की जरूरत है ,नहीं तो लोग दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।