बिहार राज्य के जिला मुंगेर से संवाददाता अविनाश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से खबर के असर को बताते हुए कहते है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मिली एक्सपायरी दवाई के मामले में जांच को लेकर जिला मुख्यालय के 3 सदस्य टीम को गठित किया गया था। संवाददाता ने बताया कि जिला स्तरीय पदाधिकारी डॉक्टर प्रकाश चंद्र सिंह, डॉक्टर बी.के. सिंह और इंस्पेक्टर अजय कुमार पी.एस.सी पहुँचकर एक्सपायरी दवा को लेकर वहां के कर्मचारियों से घंटो तक बात-चित की। विदित हो कि 4 जनवरी को सिविल सर्जन डॉक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने पीएससी कॉलेज में निरीक्षण किया था। इस एक्सपायरी दवा की जानकारी पत्रकार के द्वारा मिली थी। जिसमे एक्सपायरी दवा के चार कार्टून को सील कर लिया गया था। साथ ही मुंगेर ले जाकर उस वक्त सिविल सर्जन ने पीएससी दवा की जांच को लेकर 3 सदस्य टीम गठित कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।