सदर अस्पताल स्थित जिला यक्ष्मा केंद्र में गुरुवार को एमएसएफएल की टीम ने भ्रामन किया। यह टीम गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में चल रहे एडवांस हायर सेन्टर के डॉ राहुल लोपेज, डॉ लक्ष्मी नायक, हिमाद्रि जैन और युगांडा से आये डॉ फ्रांसिस लायू ने जिले में चल रहे एचआईवी और टीवी के इलाज की पद्धति की पूरी जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से जांच के उपरांत दिए जाने वाली दवाओं के बारे में भी जाना। यह टीम मुख्य रूप से युगांडा से आई है। इस अवसर पर सीडीओ डॉ शिव कुमार रावत ने कहा टीवी और एचआईवी के रोगीयों के प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए । हमें या समाज में इसे छिपकर नही रखना चाहिए। टीवी के इलाज के दौरान मरीज को उचित पोषाहार के लिए 500 रुपये की राशी भी दी जाती है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नवीन हेल्थ बेनिफिट पैकेज में नए 867 पैकेजों के तहत ईलाज की 1573 प्रक्रिया निर्धारित खबर है पटना से/ 6 फरवरी: देश और राज्य के गरीब परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क ईलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से 23 सितम्बर 2018 को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की गयी. योजना के महज 1.25 साल बाद ही बिहार में 1.58 लाख लोगों को निःशुल्क एवं बेहतर ईलाज प्रदान कराया गया. इनके ईलाज पर राज्य ने अभी तक 90 करोड़ रूपये खर्च किए हैं. अभी तक राज्य में 45 लाख से अधिक पात्र लाभार्थियों एवं लगभग 22 लाख परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाये गए हैं. ये बातें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरूवार को शहर के एक होटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को चिकित्सा सुविधा प्रदान कराने के लिए प्रस्तावित नवीन हेल्थ बेनिफिट पैकेज को लेकर आयोजित कार्यशाला के दौरान कही। विस्तार पूर्वक सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
फ्रूट्स मेला का आयोजन दिनांक 06.02.2020 दिन गुरूवार को पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी के प्रांगण में कक्षा अरूण एवं उदय के भैया/बहनों द्वारा फ्रूट्स मेला आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य, अभिभावक सियाराम दास, आचार्य गोपाल सिंह एवं सुबोध झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया । सियाराम दास ने कहा कि शारीरिक शक्ति, कोषों की मरम्मत, रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा करने के लिए फल आवश्यक है ।फल मांसपेशियों में शक्ति संचार बनाने का काम करता है ।उन्होंने सभी भैया/बहनों से प्रतिदिन एक फल खाने का आग्रह किया तथा भैया/बहनों से बोलबाये कि प्रतिदिन एक फल खायेंगे । विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य रामजी प्रसाद सिन्हा ने कहा कि आज फास्टफूड की ओर बच्चों का झुकाव बढ गया है जो शरीर के लिए हानिकारक है अगर बच्चों का झुकाव फल खाने की ओर बढ़ जाय तो शरीर स्वस्थ रहेगा जो इस प्रकार के कार्यक्रम से ही संभव है । प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य ने अतिथि परिचय कराते हुए कहा कि मानव जीवन के लिए पौष्टिक भोजन आवश्यक है ।शरीर में शक्ति बनाये रखने के लिए फल नितान्त आवश्यक है ।फल में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, विटामिन ए,विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर के लिए आवश्यक है इनके आभाव में बालकों की शारीरिक वृद्धि रूक जाती है । अंजू रानी ने कहा कि आप विद्यालय लन्च में फल जरूर लाए।कुरकुरे, चाउमीन, मैगी, पिज्जा, बरगर जैसे खाने की चीजों का उपयोग न कर फल का उपयोग घर पर करें जिससे आप स्वस्थ्य रहेंगे । मंच संचालन शशि भूषण मिश्र द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन सुप्रिया कुमारी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में कक्षा अरूण एवं उदय के लगभग 125भैया/बहनों ने भाग लिया ।भैया/बहनों ने उत्साह पूर्वक रिकार्डिंग डान्स करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया तथा फल खाने का आनंद उठाया ।कक्षा प्रथम से पंचम तक के भैया/बहनों ने भी कार्यक्रम आनंद और उत्साह पूर्वक देखा । इस अवसर पर तिलौथू सरस्वती विद्या मंदिर के समिति के सदस्य शशि भूषण, विद्यालय के छात्रावास अधीक्षक जितेन्द्र कुमार, प्रधानाचार्य रंजीत कुमार आचार्य, रामजी प्रसाद सिन्हा, शशि भूषण मिश्र, मनोज तिवारी, नरेन्द्र कुमार, अमर ज्योति, सुबोध ठाकुर, सुबोध झा, संजीव ठाकुर, दीपक कुमार, राजेश कुमार, गोपाल सिंह, अंजू रानी, सुप्रिया कुमारी, ललिता झा, कविता पाठक ,रेणु कुमारी एवं शशि कांत गुप्ता उपस्थित थे । मीडिया प्रभारी भागलपुर विभाग से शशि भूषण मिश्र की रिपोर्ट ।
मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवक जख्मी सुनने के लिए क्लिक करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक स्तर पर धांधली का चलन चल रहा है जिसके कारण लाभुकों को उचित न्याय नहीं मिल पाता है सुनने के लिए क्लिक करें।
खगड़िया जिला की परबत्ता प्रखण्ड की बर्तमान बिधायक रामानंद प्रसाद उर्प RN सिंह की द्वारा अगुवानी गंगा घाट पर बन रहें गंगा पुल निर्माण कार्यो का किया जांच पड़ताल, बताया जाता है की यह पुल निर्माण से नौका सवारी की सभी को मुक्त किया जायगा, इस पार की लोगो को उस पार लोगी को इस पार आने जाने मै काफी सुबिधा होंगे तथा सभी को अपने व्यापार करने का मौका मिलेगा। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सीडीपीओ कार्यालय में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान शिविर का आयोजन किया गया सुनने के लिए क्लिक करें।
खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड के स्थानीय बिधायक व पूर्व परिवहन मंत्री सह विधायक परबत्ता माननीय RN सिंह, औऱ जदयू चिकित्सा प्रकोष्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष युवाओं के हिर्दय सम्राट *डॉ संजीव कुमार* के द्वारा परबत्ता विधानसभा के अंतर्गत विष्णुपुर ग्राम के सभी आम आदमी से मिला वहाँ की समस्या का समाधान किया, उसके बाद पिपरा लतीफ पंचायत के मरैया में विधायक जी के द्वारा नाट्य कला मंच का उद्घाटन किया गया उसी मंच पर चल रहे श्रीमदभागवत कथा में भाग लिया और पूर्व मंत्री ने अपने संबोधन में कहा की मरैया मै जो कला मंच मैंने दिया इतना भव्य कला मंच पूरे बिहार में कहीं नहीं है , डॉ कुमार अपने सम्बोधन में कहा कि आज से 15 वर्ष पूर्व परबत्ता विधानसभा बिजली के लिए तरसता था,आज के समय मे 23 घण्टे बिजली मिल रही , ये माननीय विधायक श्री RN सिंह की देन है, आज परबत्ता विधानसभा सभा मे कोई ऐसा रोड नहीं है जो नहीं बना है,अगर जो भी एक आध सड़क बचा वो भी निर्माणधीन है ,परबत्ता विधानसभा में चहमुखी विकास हो रहा है,ये आपके माननीय विधायक की देन है,और फिर उसके बाद अगुवानी सुलतानगंज महासेतु का निर्माण किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रखंड स्तरीय मेला का आयोजन सुनने के लिए क्लिक करें।
