7 फ़रवरी: जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों पर शुक्रवार को गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सात से नौ महीने की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गयी.इस दौरान गर्भवती महिलाओं व बच्चों के देखभाल को लेकर कई जानकारी भी दी गयी.उत्सवी माहौल में की गयी गोदभराई: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के केन्द्रो पर गर्भवती को लाल चुनरी ओढा कर एवं माथे पर लाल टीका लगा कार्यक्रम की शुरुआत हुई.महिलओं को विभिन्न व्यंजनों में शामिल सतरंगी फल,सूखे मेवे भी भेंट की गयी. इस दौरान पोषक आहार में फल और मेवे का वितरण हुआ.साथ ही गर्भावस्था के दौरान पोषक आहार सेवन के विषय में गर्भवतियों को भी जागरूक किया गया। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आज अनिश्चितकालीन धरने के 23वां दिन है इस वक़्त अब्दुल हमीद चौक पर हमारी बात हुई जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष फैसल अहमद रूमी से इनसे जानने का प्रयास किया गया कि यह जो CAA, NRC और NPR पर लगातार विरोध जारी है आखिर इसका मुकाम क्या होगा, क्या लगता है कि यह वापस लिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र को लंबा समय दिया है। आखिर क्या फैसले होंगे। ऑडियो पर क्लिक कर सुने पूरी बात।
गुरुवार के दिन तारापुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक ने आधे दर्जन से अधिक आदिवासी गावो का दौरा कर जन समस्या की की खूब ही विधायक ने गरामिनो से मिलकर उनकी समस्या के निराकण का भरोसा दिलाया महा दलित टोला कथनी दरियापुर 2 मधुवन आदि गांव का विधायक ने दौरा किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
खड़गपुर जिला बनाने को लेकर सर्वदलीय जन चेतना संघर्ष समिति ने 9 फरवरी को प्राचीन कली मंदिर के प्रांगण में खड़गपुर को जिला बनाने को लेकर होती आ रही है समिति के उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि वर्षों से जिला बनाने की मांग है परन्तु सरकार कोई सुघ ही नहीं ले रही इसलिए बैठक कर धरना प्रदर्शन की रिननियी पर विचार विभार्श किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खगड़िया जिला के खगड़िया प्रखण्ड के जे एन के टी मैदान में बीते 9-10 जनवरी को बेरोजगार युवा युवती को रोजगार देने के नाम पर रोजगार मेला का उद्घाटन रोजगार श्रम मंत्री विजय कुमार के द्वारा किया गया, जिसमे कई गणमानिया जनता और खगड़िया के विधायक पूनम देवी के अलाबा कई बड़े अधिकारी उपस्थित थे, उपस्थित सभी अधिकारी ने रोजगार देकर उज्वल भविष्य कई कामना किया था। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
हवेली खरगपुर के बहिरा पंचायत के सामुदायिक भवन में मुंगेर जिला के पटेल समुदाय के जाने-माने व्यक्ति का बैठक हुआ जिसका अध्यक्षता बेहरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि श्री कृष्ण मुरारी सिंह ने क्या बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 23 फरवरी को जमालपुर काली मंदिर के नीचे हजारों की संख्या में पटेल समुदाय के लोग पहुंचेंगे जिसमें मुख्य अतिथि बिहार सरकार ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार जी रहेंगे पटेल समुदाय कैसे आगे बढ़ेंगे इसको लेकर चर्चा किया गया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
खगड़िया जिला के गोगरी प्रखण्ड के गोगरी रेफरल अस्पताल के सामने सी जमलपुर बाई पास सरको के किनारे कचरा के अम्बार सी बीमारी का खतरा बढ़ते देखा जा रहर है जमलपुर बाई पास रोड के गोशाला के पीछे कचरा का अम्बार देखा जा रहा है, इतना है नहीं जमालपर के टेम्पो स्टेन गाँधी चौंक के पास डोमसि सब्जी मंडी के पास पुरे जमलपुर बजार का गंदगी है, एक तरफ सरकार के द्वारा साफ सफाई पर करोड़ो खर्च किया जा रहा है तो दूसरी तरफ ग्रामीण इलाके के कचरे को खुले मै फीका जा रहा है जैश कारण सरको पर आने जाने बाले को काफी परेशानी का सामना करना परता है जमलपुर मै जाम का कारण है गंदगी है बताया जाता है की जमलपुर के सब्जी बिक्रेता को यही के डोमसि के पास सब्जी मंडी लगने का जगह दिया गया है कोई जाना नहीं चाहता है। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नगर निकाय के राज्यव्यापी हड़ताल छठे दिन भी जारी है। महासंघ के नेताओं और सरकार के बीच वार्ता गुरुवार को भी विफल रही ।जिसके कारण मुंगेर नगर निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर डटे हुए हैं। शहरवासियों को कूड़े की ढेर से निकल रहे बदबू से निजात पाने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।नगर निगम के सफाई कर्मी के हड़ताल पर डटे रहने से शहर के सफाई व्यवस्था पर इसका बुरा असर पड़ रहा है । शहर के प्रत्येक चौक चौराहे पर कूड़े के अंबार लगा हुआ है ।शहर के दिलावरपुर ,बाड़ा,कमेला गुलजार पोखर ,अबकारी गोदाम, तीन नंबर गुमटी, शाहजुबैर रोड आदि जगहों पर कचरे की अंबार लगे रहने के कारण वह आवारा पशुओं का चारागाह स्थल बन गया है।शहर के नाले की सफाई नहीं होने से कई जगह सड़क पर नाले के पानी बहने की स्थिति में है। स्थानीय दुकानदार का कहना है कि गंदे पानी के सड़क पर बह जाने पर उसकी गंदी महक से हमारे यहां ग्राहक आना नहीं चाहेंगे।इस कारण हमलोग खुद नाले की सफाई कर ओवर फ्लो की परेशानी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। सड़क और घरों से निकला हुआ कूड़ा इन दिनों सड़कों पर पसरा हुआ है ।शादी विवाह और अन्य किसी पार्टी आदि का भी पूरा-पूरा कूड़ा सड़कों पर फैला हुआ है ।शहर के प्रति दिन उत्पादित लगभग 60 टन कचरा होता है। 6 दिन हड़ताल के कारण साढ़े तीन सौ टध से भी अधिक कचरा शहर में जमा है ।शहरवासी पवन कुमार का कहना है कि नगर निगम के बार बार हड़ताल होने से हमलोग परेशान हो गए हैं।हमलोग निगम को टैक्स इसलिए देते है कि हमें साफ सफाई समेत सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो।वही रालोसपा नेता जीवन श्रीवास्तव का कहना है कि नगर निगम प्रशासन एवं सफाई कर्मचारी को भी शहरवासियों के हित को देखते हुए कोई ठोस पहल करनी चाहिए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव गुरुवार को वीसी के माध्यम से दैनिक कर्मचारियों एवं नियमित कर्मचारियों के एक फरवरी से हड़ताल पर चले जाने के कारण उत्पन्न विषम परिस्थितियों पर बैठक की गई जिसमें जिला पदाधिकारी राजेश मीणा,नगर आयुक्त श्री कांत शास्त्री ,उप नगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद एवं दीनानाथ उपस्थित थे। बैठक के बाद नगर निगम कार्यालय द्वारा आदेश दिया गया कि जो भी दैनिक भोगी कर्मचारी 6 फरवरी तक कार्य पर वापस नहीं लौटते हैं उनसे आगामी 6 महीने तक किसी भी नगर निकाय में कार्य नहीं लिया जाए ।जो भी नियमित कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे उनकी सूची नगर विकास एवं आवास विभाग को उनकी बर्खास्तगी हेतु भेज दी जाए ।जो भी नियमित कर्मी साफ सफाई कार्य में बाधा डालेंगे अथवा कार्यालय कार्य में बाधित करेंगे अथवा सार्वजनिक स्थानों में यत्र तत्र कूड़ा फेकेंगे उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई जाए ।साफ-सफाई बनाए रखने हेतु ऊर्जा विभाग के एसबीपीडीसीएल या अन्य विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिंग एजेंसी से मानव बल प्राप्त किया जाए ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
स्थानीय बागवान में गुरुवार को नगर निगम बोर्ड की विशेष बैठक मेयर रूमाराज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वार्ड संख्या-19 के मनसा नगर स्थित डंपिंग यार्ड के चाहारदिवारी निर्माण के दौरान 10 फीट जमीन छोड़े जाने को लेकर चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित कुल 29 वार्ड पार्षदों में से 25 वार्ड पार्षदों द्वारा जमीन नहीं छोड़े जाने पर सहमति बनी।जबकि मात्र 4 वार्ड पार्षद द्वारा ही चाहारदीवारी निर्माण के दौरान 5 फीट या उससे अधिक जमीन छोड़े जाने पर सहमति प्रकट की गई। जिसे कारण बैठक में डंपिंग यार्ड का निर्माण बिना एक इंच जमीन जमीन छोड़े किए जाने का निर्णय लिया गया. मेयर रूमाराज ने बताया कि स्थानीय लोगों के आवेदन पर सशक्त स्थाई समिति द्वारा चाहारदिवारी निर्माण के दौरान डंपिंग यार्ड के चारों ओर रास्ते के लिए 5 फीट जमीन छोड़ने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद संवेदक द्वारा चाहारदिवारी का निर्माण आरंभ किया गया. लेकिन भूमाफियाओं द्वारा जबरदस्ती 5 फीट की जगह किसी स्थान पर 10 फीट तो किसी स्थान पर 12 फीट जमीन छोड़कर निर्माण आरंभ कराया गया। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
