स्थानीय बागवान में गुरुवार को नगर निगम बोर्ड की विशेष बैठक मेयर रूमाराज की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वार्ड संख्या-19 के मनसा नगर स्थित डंपिंग यार्ड के चाहारदिवारी निर्माण के दौरान 10 फीट जमीन छोड़े जाने को लेकर चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित कुल 29 वार्ड पार्षदों में से 25 वार्ड पार्षदों द्वारा जमीन नहीं छोड़े जाने पर सहमति बनी।जबकि मात्र 4 वार्ड पार्षद द्वारा ही चाहारदीवारी निर्माण के दौरान 5 फीट या उससे अधिक जमीन छोड़े जाने पर सहमति प्रकट की गई। जिसे कारण बैठक में डंपिंग यार्ड का निर्माण बिना एक इंच जमीन जमीन छोड़े किए जाने का निर्णय लिया गया. मेयर रूमाराज ने बताया कि स्थानीय लोगों के आवेदन पर सशक्त स्थाई समिति द्वारा चाहारदिवारी निर्माण के दौरान डंपिंग यार्ड के चारों ओर रास्ते के लिए 5 फीट जमीन छोड़ने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद संवेदक द्वारा चाहारदिवारी का निर्माण आरंभ किया गया. लेकिन भूमाफियाओं द्वारा जबरदस्ती 5 फीट की जगह किसी स्थान पर 10 फीट तो किसी स्थान पर 12 फीट जमीन छोड़कर निर्माण आरंभ कराया गया। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
